Who is IAS Anurag Yadav: जैसा की सभी को पता है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आने वाले हैं, उससे पहले कल बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग रखी गई थी. ये मीटिंग चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ले रहे थे तभी उनकी यूपी के आईएएस से भिड़त हो गई, उस आईएएस अधिकारी का नाम अनुराग यादव है. क्या आपको पता है कि अनुराग कौन है और वो कब से अधिकारी के पद पर हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ-
जैसा की सभी को पता है कि सिविल सर्विस एग्जाम देश का सबसे कठिन एग्जाम माना जाता है. बहुत से लोग इसे देते हैं लेकिन सफलता बहुत कम लोगों को मिलती है.
कौन है अनुराग यादव?
अनुराग यादव यूपी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है. हाल में हुई घटना के बाद वो अब चर्चा का विषय बन गए हैं. साल 2000 बैच के इस अधिकारी को प्रशासनिक सेवा में लंबा एक्सपीरिएंस हासिल है और वे इस समय उत्तर प्रदेश सरकार में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं. हाल ही में उन्हें समाज कल्याण और सैनिक कल्याण जैसे बड़े विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
पहले किन पदों पर कर चुके काम
अनुराग यादव इससे पहले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) जैसे अहम विभागों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अपने बड़े एक्सपीरिएंस के कारण उन्हें एक प्रभावशाली और अनुभवी अफसर माना जाता रहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें कूच बिहार दक्षिण सीट का जनरल ऑब्जर्वर बनाया गया था. ये पद काफी जिम्मेदारी भरा होता है, क्योंकि ऑब्जर्वर को चुनाव आयोग का प्रतिनिधि माना जाता है और क्षेत्र से जुड़ी हर जानकारी पर उनकी नजर होती है.
क्या था विवाद?
हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कल बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग हुई थी, जिसमें मेन चुनाव आयुक्त ने सभी ऑब्जर्वर्स से उनके क्षेत्रों की जानकारी मांगी. तभी अनुराग यादव से भी पूछा गया लेकिन वो जवाब नहीं दे पाए. उसके बाद विवाद और टिप्पणीयां हुई जिसपर उन्होंने अपने 25 साल के एक्सपीरिएंस के सम्मान पर बात रखी. लेकिन उन्हें ऑब्जर्वर पद से हटा दिया और काम में कमी होने का कारण बताया.