<

New EPFO Rules: क्या नौकरी छोड़ने के बाद नहीं बढ़ता पीएफ, जानें नए EPFO नियम?

अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर वे नौकरी छोड़ देते हैं, तो क्या उनका पीएफ बढ़ना बंद हो जाता है. इसको लेकर सरकार ने नए नियम निकाले हैं. आइए जानते हैं...

EPFO Rules: जो लोग नौकरी करते हैं और उनकी नौकरी अगर छूट जाती है, तो अक्सर उनके मन में ये सवाल होता है कि क्या नौकरी छोड़ने के बाद भी प्रोविडेंट फंड (PF) बैलेंस पर ब्याज मिलता रहेगा? बार-बार नौकरी बदलने, छंटनी, या करियर ब्रेक होने के कारण उनके मन में रहता है कि अगर वे नौकरी नहीं करेंगे, तो उनकी मेहनत से बचाई गई PF बचत बढ़ना बंद हो सकती है? हालांकि ऐसा नहीं है. दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा लेटेस्ट नियम फॉलो किए जा रहे हैं, जिनके अनुसार, नौकरी छोड़ने के तुरंत बाद PF अकाउंट पर ब्याज मिलना बंद नहीं होता है. अगर आपके अकाउंट में कोई नई धनराशि नहीं आ रही है और पुराने पैसे जमा हैं, तो भी आपका PF बैलेंस ब्याज कमाता रहता है. 

रिटायरमेंट की उम्र तक मिलता है ब्याज

EPFO के नियमों के अनुसार, PF अकाउंट पर तब तक ब्याज मिलता है, जब तक अकाउंट होल्डर 58 साल की उम्र तक नहीं पहुंच जाता. इसे EPF नियमों के तहत रिटायरमेंट की उम्र माना जाता है. इसका मतलब है कि अगर कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ देता है, बेरोजगार रहता है, या लंबा करियर ब्रेक लेता है, तो भी 58 साल की उम्र तक PF बैलेंस पर ब्याज आता रहेगा. ये इसलिए जानना भी जरूरी है कि लोगों को अभी भी लगता है कि अगर तीन साल तक उनके पीएफ अकाउंट में पैसे जमा नहीं होते, तो तीन साल बाद अकाउंट खत्म हो जाता है. हालांकि पहले ऐसा होता था लेकिन अब नियम बदल गए हैं और अब 58 साल की उम्र तक ऐसा नहीं होता यानी जब तक पीएफ खाताधारक 58 साल का नहीं हो जाएगा, तब तक ‘तीन साल की सीमा’ लागू नहीं होती है.

58 साल के बाद क्या होता है?

एक बार जब PF सदस्य 58 साल का हो जाता है, तो अकाउंट को निष्क्रिय (inactive) मान लिया जाता है. इस स्टेज पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है. साथ ही कर्मचारी से उम्मीद की जाती है कि वह PF की रकम निकाल ले या जहां लागू हो, वहां पेंशन लाभ में ट्रांसफर कर दे. इस उम्र के बाद PF अकाउंट में पैसा बेकार रखने से कोई अतिरिक्त रिटर्न नहीं मिलता है.

टैक्स पर पड़ सकता है असर

हालांकि ब्याज मिलना जारी रहता है लेकिन अगर रिटायरमेंट के बाद लंबे समय तक PF का दावा नहीं किया जाता है तो टैक्स से जुड़े प्रभाव पड़ सकते हैं. अगर अकाउंट बंद नहीं किया जाता है और कोई पैसे नहीं निकाले जाते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद कमाया गया ब्याज इनकम टैक्स नियमों के तहत टैक्सेबल हो सकता है.

PF ट्रांसफर करना क्यों जरूरी

ये तो जान गए कि नौकरी छोड़ने के बाद भी ब्याज जारी रहता है लेकिन विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि कर्मचारी नौकरी बदलते समय अपना PF अकाउंट ट्रांसफर कर लें. इससे सटीक रिकॉर्ड रखने में मदद मिलती है. अकाउंट के बंटवारे को रोका जा सकता है और अंतिम निकासी के दौरान देरी या गलतियों से बचने में मदद मिलती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST