होम / महिला नागा साधु बनने के लिए करने पड़ते हैं ये 5 काम, जानें कैसे मर कर होती हैं जिंदा?

महिला नागा साधु बनने के लिए करने पड़ते हैं ये 5 काम, जानें कैसे मर कर होती हैं जिंदा?

Raunak Kumar • LAST UPDATED : September 7, 2024, 5:23 pm IST

Women Naga Sadhu

India News (इंडिया न्यूज), Women Naga Sadhu: हिंदू धर्म में साधु-संतों का सबसे ऊंचा स्थान रखा गया है। हिंदू धर्म में कई तरह क साधु होते हैं। उनमें से ही एक नागा साधु भी होते हैं। जिनके बारे में हम सभी ने भी सुना और देखा भी है। लेकिन शायद ही लोगों ने महिला नागा साधु को देखा या उनके बारे में सुना हो। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि महिला नागा साधु बहुत कम लोगों के सामने आती हैं और ज़्यादातर महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में ही नज़र आती हैं। अगला महाकुंभ 2025 में प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा, जहां महिला नागा साधुओं को देखा जा सकेगा। महिलाओं के लिए नागा साधु बनना इतना मुश्किल क्यों है? वहीं हम इस लेख में जानेंगे कि महिलाएं कैसे नागा साधु बनती हैं और उनका जीवन कैसा होता है।

क्या महिला नागा साधु बनना है कठिन?

बता दें कि, महिला नागा साधु बनने के लिए महिलाओं को एक बहुत ही कठिन और लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सबसे पहले महिलाओं को 6 से 12 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। इस दौरान उन्हें अखाड़े के नियमों का पालन करना होता है। जब यह अवधि पूरी हो जाती है, तब उन्हें नागा साधु बनने की अनुमति मिलती है। वहीं नागा साधु बनना सिर्फ़ एक साधारण साधु बनने से कहीं बढ़कर है। यह एक उपाधि है, जो सिर्फ़ वैष्णव, शैव या उदासी अखाड़ों से जुड़े साधुओं को ही दी जाती है।

बांग्लादेश ने भारतीय दूतावास को बनाया टारगेट, 13 साल की बच्ची के कंधे पर रख कर चलाई बंदूक

महिला नागा साधुओं का पहनावा और आचरण पुरुष नागा साधु अक्सर नग्न रहते हैं। जबकि महिला नागा साधुओं के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। उन्हें हमेशा भगवा वस्त्र पहनना होता है, जो सिले हुए नहीं होते। वे इस कपड़े को अपने पूरे शरीर पर लपेटती हैं। उनके माथे पर तिलक और शरीर पर भस्म होती है, जो उनके आध्यात्मिक जीवन का प्रतीक है।

कहां रहती हैं नागा महिलाएं?

दरअसल, महिला नागा साधु बनने के लिए महिलाओं को अपने सभी सांसारिक संबंधों का त्याग करना पड़ता है। अखाड़े के महामंडलेश्वर उनकी संन्यास प्रक्रिया पूरी करते हैं। इसके बाद वे भगवा वस्त्र पहनकर, सिर मुंडवाकर और जीवित रहते हुए अपना पिंडदान करवाकर नया जीवन शुरू करती हैं। पिंडदान आमतौर पर मृत्यु के बाद किया जाता है। लेकिन महिला नागा साधुओं के लिए यह उनके नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि, पुरुष नागा साधु अक्सर लोगों के बीच आते हैं, लेकिन महिला नागा साधु पहाड़ों, जंगलों और गुफाओं में रहकर साधना करती हैं। ये स्थान उनके लिए ध्यान और साधना के लिए उपयुक्त हैं। हालांकि महाकुंभ जैसे आयोजनों में महिला नागा साधुओं को संगम में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है।

Vladimir Putin ने दुनिया से छुपा रखें है ये 3 राज, ऐसे बने दुनिया के सबसे खतरनाक नेता

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है, भारतीय दूतावास ने ऐसा क्यों कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
सुपरमार्केट से शॉपिंग करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं करेंगे फिर फिजुलखर्च
ADVERTISEMENT