होम / दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी आज इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगी प्रदर्शित

दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी आज इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगी प्रदर्शित

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 22, 2023, 7:36 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), World’s Largest Climate Clock, दिल्ली: जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए आज शनिवार को दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी देश के लोगों को जागरूक करेगी। दुनिया के औसत तापमान में ये घड़ी डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के शेष समय को बताएगी। आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इस घड़ी को प्रदर्शित किया जाएगा।

पर्यावरण को लेकर लोगों को किया जाएगा जागरुक

इसके बाद पूरे देश में फाउंडेशन इस जलवायु घड़ी के जरिए मोहल्लों, चौराहों पर जलवायु और पर्यावरण परिवर्तन को लेकर लोगों को आगाह करेगा। दुनिया का औसत तापमान ये घड़ी बताएगी कि 1.5 डिग्री, वार्मिंग मार्क तक पहुंचने में कितना वक्त शेष रह गया है। इस पहल के जरिए पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के एनर्जी स्वराज फाउंडेशन और लिए अटल इनोवेशन मिशन साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य संगठन भी इसमें शामिल होंगे।

ग्लोबल वार्मिंग सामने बड़ा खतरा 

पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग को समिति करने के लिए काम कर रही है। क्योंकि, अगर तापमान बढ़ता है तो पूरी दुनिया के सामने, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति, आजीविका, आर्थिक विकास और मानव सुरक्षा के जोखिम बढ़ जाएंगे। फसल की पैदावार पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। इसके अलावा पोषण की गुणवत्ता में भी बेहद कमी आएगी।

Also Read: देश में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT