India News (इंडिया न्यूज़), Water level of Yamuna river: यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। बता दें देश की राजधानी दिल्ली में इस समय यमुना नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा है। आज सुबह यमुना का जलस्तर 208.46 रिकॉर्ड किया गया जो खतरे के निशान से तीन मीटर ज्यादा है। दिल्ली में यमुना किनारे के कई इलाकों में पानी घुस गया।
यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। pic.twitter.com/3pTUUO8AbG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 208.62 है और जो खतरे का निशान 205.33 है। यानी यमुना अपने खतरे के निशान से करीब 2 मंजील ऊपर बह रही है। ITO ब्रिज के पास इस बैराज में 32 गेट हैं जिसमें से 5 गेट नहीं खुल रहे। अगर यह गेट नहीं खुलते तो इनको गैस कटर की मदद से काट कर खोलेंगे।
ये भी पढ़ें – PM Modi France Visit: पेरिस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, जानें आज पूरे दिन कैसा रहेगा पीएम का शेड्यूल
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.