Youth Congress President Arrest: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को एआई समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. कांग्रेस के एक सांसद ने आज तक को बताया कि उदय भानु को मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे अरेस्ट किया गया. उन्हें तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है.
इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर स्टेशन के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है, गेट पर CRPF और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है. हालांकि, इस मामले पर दिल्ली पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.
करीब 20 घंटे की गई पूछताछ
जानकारी सामने आ रही है कि गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को हिरासत में लिया और उनसे करीब 20 घंटे तक पूछताछ की. कांग्रेस ने इस एक्शन पर सवाल उठाते हुए इसे पॉलिटिकल बदले की भावना से प्रेरित बताया है. तिरुवल्लुर के सांसद शशिकांत सेंथिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि 20 घंटे से ज़्यादा पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने बेशर्मी से सुबह 4 बजे उदय भानु को गिरफ्तार कर लिया.
After taken into questioning for more than 20 hours, shameless Delhi police arrested @UdayBhanuIYC at 4 am in the morning.
We are proud of uday and the @IYC warriors. Our fight for the youth of this country will continue. @INCIndia @RahulGandhi— Sasikanth Senthil (@s_kanth) February 24, 2026
इसके अलावा, उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें उदय और यूथ कांग्रेस के योद्धाओं पर गर्व है. देश के युवाओं के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
PM Modi Meerut Visit: ‘कांग्रेस अब देश पर बोझ बन चुकी है’! PM मोदी का अब तक का सबसे भीषण प्रहार, हिला डाला पूरा विपक्ष!
क्या था पूरा मामला?
भारत मंडपम के हॉल नंबर 5 में घुसने के बाद आरोपियों ने अपनी शर्ट उतार दी और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए. चार आरोपियों—कृष्ण हरि (यूथ कांग्रेस नेशनल सेक्रेटरी), कुंदन यादव (बिहार यूथ कांग्रेस स्टेट सेक्रेटरी), अजय कुमार (यूपी यूथ कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट) और नरसिंह यादव (यूथ कांग्रेस नेशनल कोऑर्डिनेटर) को मौके से गिरफ्तार किया गया. 21 फरवरी को कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक की कार से प्रोटेस्ट में इस्तेमाल की गई टी-शर्ट और पोस्टर बरामद किए गए.