Zomato platform fee hike: अगर आप भी जोमैटो से खाना ऑर्डर करते हैं, तो अब आपकी जेब पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है. कंपनी ने 2.4 रुपये प्रति ऑर्डर पर बढ़ोतरी की है. कंपनी ने शुक्रवार 20 मार्च को इस बारे में जानकारी दी है. पहले प्लेटफॉर्म फीस GST से पहले 12.50 रुपये थी, जो अब बढ़कर 14.90 रुपये हो गई है. वहीं अगर जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी की बात करें, तो स्विगी पहले से ही 14.99 रुपये प्लेटफॉर्म फीस ले रही है.
कंपनी रोजाना करती है कितनी कमाई
जोमैटो से ऑनलाइन खाना मंगवाने वालों के लिए ये एक झटका है. इसका असर उनकी जेब पर पड़ सकता है. ये बढ़ाए गए रुपये रेस्टोरेंट के फूड प्राइस, डिलीवरी और जीएसटी चार्ज से अलग है. हालांकि कंपनी के इस कदम से उन्हें बड़ा मुनाफा होने वाला है. दरअसल जोमैटो को रोजाना लगभग 20 लाख ऑर्डर मिलते हैं. फेस्टिव सीजन और पीक डेज में ऑर्डर बढ़ जाते हैं. आम दिनों में कंपनी लगभग 48 लाख रुपये से ज्यादा रोजाना की कमाई करती है.
LPG सप्लाई के कारण रेस्टोरेंट पर असर
बता दें कि स्विगी और जोमैटो लगभग एक जैसी ही कीमत रखते हैं. इससे पहले सितंबर में भी कंपनियों ने इसी तरह से बढ़ोतरी की थी. वहीं मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन के बीच जोमैटो ने भी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाने की घोषणा की है. वहीं दूसरी तरफ पूरे देश में LPG की सप्लाई बाधित है, जिसके कारण होटल और रेस्टोरेंट के बिजनेस पर भी असर देखने को मिल रहा है.
रैपिडो ने शुरू किया फूड डिलीवरी ऐप
अर्बन मोबिलिटी स्टार्टअप Rapido ने भी अपना फूड डिलीवरी ऐप शुरू किया है. कंपनी ने अपना फूड डिलीवरी सर्विस ownly को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुरू किया है. इसके लिए कंपनी ने कहा था कि यूजर्स को डिलीवरी फीस के अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा.