होम / महिला फीफा विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में गोलीबारी की घटना, 2 लोगों की मौत, 6 घायल

महिला फीफा विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में गोलीबारी की घटना, 2 लोगों की मौत, 6 घायल

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 20, 2023, 9:55 am IST
महिला फीफा विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में गोलीबारी की घटना, 2 लोगों की मौत, 6 घायल

 FIFA Womens World Cup

India News (इंडिया न्यूज़), FIFA Womens World Cup: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से एक फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलावर ने लोगों पर अचानक से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान दो लोगों को मौत हो गई है। जबकि 6 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन में आते हुए हमलावर को मार गिराया। बता दें कि फीफा महिला विश्वकप की शुरुआत से ठीक 12 घंटे पहले ये गोलीबारी की घटना हुई है।

पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

बता दें कि लोवर कीन स्ट्रीट के पास स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर हमलावर पहुंचा। जहां पर कई मॉल और कई होटल स्थित हैं। हमलावर ने सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि इस बिल्डिंग में जब हमलावर खुद से पहुंचा और लोगों पर गोलियां बरसाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन में आते हुए हमलावर को मार गिराया।

पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी

न्यूजीलैंड पुलिस ने मामले को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, “ऑकलैंड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। कई लोग इस हमले में घायल हुए हैं। हम फिलहाल इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि दो लोगों की मौत हो गई है। गनमैन को मार गिराया गया है।”

पीएम हिपकिंस ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री किस हिपकिंस ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “महिला विश्व कप अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही शुरू होगा। हम फीफा से लगातार संपर्क में हैं, वो तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ रहे है।” जानकारी दे दें कि गुरुवार की रात को महिला फीफा विश्वकप की शुरुआत होगी। पहला मैच नॉर्वे और न्यूजीलैंड के बीच होना है। करीब 40 हजार लोग इस मैच को देखने के लिए आ सकते हैं। ईडन पार्क स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT