इंडिया न्यूज, कीव:
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) को 2 महीने हो चुके हैं लेकिन तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है। ताजा हमले में रूस की सेना ने यूक्रेन के ओडेसा शहर में बम बरसाए। इस हमले में 3 महीने की बच्ची समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
इस हमले में 3 महीने की बच्ची की मौत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (President Zelensky) का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने रूसी सैनिकों को ‘stinky bastards’ बताया। वहीं दूसरी ओर मारियुपोल, खारकीव और लुहांस्क समेत कई शहरों में भी रूसी सेना मिसाइल से हमले कर रही है। पश्चिम देशों के रक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर रूस को तुरंत नहीं रोका गया, तो पुतिन की सेना जल्द ही कीव पर कब्जा कर लेगी।
बता दें कि रूसी सैनिकों ने ओडेशा शहर पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। रूसी सैनिकों ने दावा किया कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में उन्होंने कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही हथियारों के 3 गोदामों सहित यूक्रेनी सैनिकों के करीब 11 बंकरों को निशाना बनाया है।
अमेरिका ने कहा है कि रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन आज यानी रविवार को कीव जाएंगे। यहां वे यहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति भी बनाएंगे।
लुहान्स्क में भी रूस और यूक्रेनी सैनिकों के बीच भारी गोलाबारी हो रही है। डोनबास के लुहान्स्क इलाके में भी रूसी सैनिकों की गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि रूसी हमले में 3 लोग मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें : रिलायंस ने रद्द की फ्यूचर ग्रुप के साथ डील, बताया ये कारण
यह भी पढ़ें : LIC के 3.5 फीसदी शेयर 21000 करोड़ में बेचेगी सरकार, मई के पहले हफ्ते में IPO आने की उम्मीद
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube
यह भी पढ़ें : स्टील उत्पादन में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि, विश्व के 10 बड़े उत्पादक देशों में सिर्फ भारत में ही बढ़ा प्रोडक्शन
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.