Russian Bride’s Sister Demands: भारतीय शादियों में ‘जूता छुपाई‘ की रस्म तो सभी जानते हैं. इस रस्म में हंसी-मजाक के साथ-साथ नोक-झोंक के लिए ही जानी जाती है. लेकिन, एक बेहद ही अजीब मामला सामने आया है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चारों तरफ तेजी से चर्चा की जा रही है.
आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडियी पर हाल ही में एक ऐसी ही शादी का वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. जहां, एक रूसी लड़की (Russian Bride) के साथ शादी के बंधन में बंध रहे दूल्हे के होश तब उड़ गए जब उसकी रूसी साली ने जूते वापस करने के बदले में तीन हाथियों की एक बेहद ही बड़ी मांग कर दी. वहां मौजूद सभी लोगों पूरी तरह से चौंक गए.
रस्मों का टकराव और अनोखी मांग
यह अनोखी घटना तब शुरू हुई जब रूसी दुल्हन की बहन (साली) को भारतीय परंपरा ‘जूता छुपाई‘ के बारे में बताया गया. इस दौरान उसे यह बताया गया कि उसे दूल्हे के जूते चुराने हैं और बदले में अपनी पसंद की ‘नेग‘ या फिर उपहार मांगना है.
लेकिन, आम तौर पर इस रस्म में पैसे या फिर गहनों की मांग की जाती है, लेकिन इस रूसी साली ने भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं से इतना प्रभावित होकर कुछ ज्यादा ही अलग सोच लिया.
जैसे ही दूल्हा फेरों के बाद अपने जूते वापस मांगने आया, साली ने बड़ी मासूमियत और गंभीरता के साथ यह बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उसे न तो पैसे चाहिए और न ही सोना, उसे अपने घर ले जाने के लिए तीन असली हाथी चाहिए. पहले तो दूल्हे को यह लगा कि शायद भाषा के अंतर (Language Barrier) की वजह से कोई गलतफहमी हुई है, लेकिन साली अपनी मांग पर ही अड़ी हुई थी. जिसको देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोग पूरी तरह से हैरान रह गए हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो
कहानी में आता है दिलचस्प मोड़
जब दूल्हा और उसका परिवार यह सोचने लगा कि अब इस अंतरराष्ट्रीय मांग को कैसे पूरा किया जाए, तभी दुल्हन ने बीच-बचाव करना शुरू कर दिया. जहां, यह एक बहुत ही प्यारा ‘प्रैंक‘ यानी मजाक था. तो वहीं, दूसरी तरफ रूसी साली ने हाथियों की मांग इसलिए की थी क्योंकि वह भारतीय वैभव और राजसी ठाट-बाट से बहुत ज्यादा ही प्रभावित थी और यह देखना चाहती थी कि क्या दूल्हा सच में अपनी दुल्हन के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है या फिर नहीं.
और फिर आखिरी में, दूल्हे ने बुद्धिमानी दिखाने का काम करते हुए साली को हाथी तो नहीं दिए, लेकिन हाथियों की तीन सुंदर चांदी की मूर्तियां और कुछ विशेष उपहार जरूर भेंट किए.
तो वहीं, दूसरी तरफ साली इस रचनात्मकता और सम्मान से इतनी खुश हुई कि उसने तुरंत जूते वापस कर दिए. फिलहाल, यह अनोखा मामला सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.