Live
Search
Home > विदेश > 2,000 साल पुराने ‘लव लेटर्स’ का क्या है सच? प्राचीन रोमन खंडहरों से निकली प्रेम की अनकही कहानियां

2,000 साल पुराने ‘लव लेटर्स’ का क्या है सच? प्राचीन रोमन खंडहरों से निकली प्रेम की अनकही कहानियां

खुदाई के दौरान 2 हजार साल पुराने प्रेम पत्र (Love Letter) मिले हैं, जो प्राचीन रोम (Ancient Rome) के विन्दोलैंडा (Vindolanda) किले के पास पाए गए हैं.

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 22, 2026 15:11:49 IST

Mobile Ads 1x1

Old Love Letters: हाल ही में हुई एक खुदाई में ब्रिटेन के विन्दोलैंडा किले के पास से लकड़ी की छोटी तख्तियों पर लिखे गए सैकड़ों संदेश मिले हैं, जिनमें से कुछ दुर्लभ ‘प्रेम पत्र’ माने जा रहे हैं.  तो वहीं, इस प्रेम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. हालांंकि,  ये पत्र रोमन साम्राज्य के समय के हैं, जब सैनिक अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैनात थे. तो वहीं,  इन पत्रों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें लकड़ी के पतले टुकड़ों पर लिखा गया था, जो मिट्टी की विशेष परतों की वजह से हज़ारों सालों तक सुरक्षित रहे हैं. 

इसके अलावा इन पत्रों में सिर्फ सैन्य आदेश नहीं, बल्कि जन्मदिन के निमंत्रण की बातें भी पूरी तरह से शामिल हैं. जहां, एक प्रसिद्ध पत्र में एक महिला ने दूसरी महिला को अपने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए बड़े ही आत्मीय भाव से आमंत्रित किया है, जिसे इतिहास का सबसे पुराना ज्ञात ‘हाथ से लिखा महिला का संदेश’ माना जाता है. इसके अलावा ये पत्र साबित करते हैं कि युद्ध अनुशासन के बीच भी प्रेम और सामाजिक रिश्ते पूरी तरह से जीवित थे. 

इतिहासकारों के दौर में नई तस्वीर की गई पेश

तो वहीं, इन 2 हजार साल पुराने दस्तावेजों ने इतिहासकारों के सामने उस दौर की एक नई तस्वीर पेश कर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. जहां,  इनसे पता चलता है कि रोमन समाज में सिर्फ उच्च वर्ग तक सीमित नहीं थी, बल्कि साधारण सैनिक और उनकी पत्नियां भी पत्र व्यवहार के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी रहती थीं. तो वहीं, दूसरी तरफ पत्रों में इस्तेमाल की गई भाषा और शब्दों का चुनाव यह दर्शाता है कि उस समय भी लोग अपने प्रियजनों के प्रति कितने ज्यादा संवेदनशील थे. 

इन प्राचीन पत्रों से क्या हुआ खुलासा?

हालांकि, इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि ये पत्र हमें बताते हैं कि तकनीक भले ही बदल गई हो, लेकिन मनुष्य की बुनियादी भावनाएं, जैसे अकेलापन, प्यार और साथ की चाह, आज भी वैसी ही हैं जैसी दो हजार साल पहले थीं. इसके साथ ही इन ‘लव लेटर्स’ ने इतिहास को सिर्फ राजाओं और युद्धों की कहानी से निकालकर आम इंसान की धड़कनों से पूरी तरह से जोड़ दिया है. 

MORE NEWS

Home > विदेश > 2,000 साल पुराने ‘लव लेटर्स’ का क्या है सच? प्राचीन रोमन खंडहरों से निकली प्रेम की अनकही कहानियां

Written By: Darshna Deep
Last Updated: February 22, 2026 15:11:49 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS