India News(इंडिया न्यूज),America: अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बर्लिंगटन में फलस्तीनी मूल के तीन युवकों पर हमला हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, तीनों युवक घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बारे में जानकाी देते हुए पुलिस ने बताया कि, यह घृणा अपराध हो सकता है। तीनों युवक अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल की हालत बेहद नाजुक है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बर्लिंगटन पुलिस ने दी ये जानकारी

वहीं इस मामले में पूरी जानकारी देते हुए बर्लिंगटन पुलिस प्रमुख जॉन मुराद ने बताया कि, शनिवार शाम वर्मोंट विश्वविद्यालय के पास थैंक्सगिविंग अवकाश समारोह आयोजित किया गया था। यहां फलस्तीनी मूल के तीन युवक भी आए थे। शाम 6.25 बजे विवि परिसर के पास ही एक अमेरिकी व्यक्ति ने अपनी बंदूक से उन युवकों छलनी कर दिया। आरोपी ने करीब चार राउंड फायर किया था। गोलीबारी के बाद वह मौके से फरार हो गया। मुराद के अनुसार, तीनों युवकों की उम्र बीस साल है। दो पीड़ितों ने काले और सफेद फलस्तीनी केफियेह स्कार्फ पहने थे। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है। एक की हालत गंभीर है। अभी फिलहाल इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है।

FBI को मिल सकती है जांच की जिम्मेदारी

इसके साथ ही बर्लिंगटन पुलिस प्रमुख मुराद ने आगे कहा कि, पीड़ितों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। यह नफरत के कारण किया गया हमला लगता है। हम संघीय एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

FBI का बयान

वहीं इस मामले में FBI ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस विषय पर एफबीआई का कहना है कि, हमले की जानकारी मिली है। अगर हमला नफरत से प्रेरित हुआ तो हम मामले की जांच करेंगे। वहीं, व्हाइट हाउस ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन को हमले की जानकारी दे दी है।

ये भी ढ़े