<
Categories: विदेश

Donald Trump on Putin Kidnap: क्या मादुरो के बाद पुतिन होंगे किडनैप, रूस के राष्ट्रपति को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद वेनेजुएला पर हमला किया था और वहां के राष्ट्रपति को किडनैप कर लिया. वहीं अब चर्चा चल रही है कि ट्रंप जल्द पुतिन को किडनैप कर सकते हैं. इस पर खुद पुतिन ने जवाब दिया है.

Donald Trump on Putin Kidnap: हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद वेनेजुएला पर हमला किया गया. इसके बाद अमेरिकी सेना  वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर अपने साथ उठा ले गई. अब निकोलस मादुरो के खिलाफ ड्रग्स तस्करी समेत कई मामलों में मुकदमा चल रहा है. अमेरिका ने मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद रूस का जहाज पकड़ लिया. इसके बाद से सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका रूस के खिलाफ भी कुछ ऐसा कर सकता है? इसको लेकर खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई दी है. 

पुतिन की किडनैपिंग को लेकर बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पकड़ने या उनके खिलाफ किसी तरह के सैन्य मिशन की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा,’मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी.’ उन्होंने ये भी कहा कि अतीत में उनके और पुतिन के अच्छ संबंध रहे हैं लेकिन ये काफी निराशाजनक है कि ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में सामने आया जब अमेरिका की विदेश नीति आक्रामक होती जा रही है. इतना ही नहीं अमेरिका ने रूस के एक शेडो शिप पर कब्जा कर लिया है.

निकोलस मादुरो को किया था गिरफ्तार

बता दें कि हाल ही में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला सके राषट्रपति निकोलस मादुरो को किडनैप कर लिया था. इसके बाद वे उनकी पत्नी को भी उठाकर ले गए थे. मादुरो पर आरोप है कि वे अमेरिका में मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं और हथियारों से जुड़े भी गंभीर आरोपों का उन पर मुकदमा चल रहा है. इस मामले के बाद से चर्चा चल रही है कि क्या अमेरिका अब नेताओं को सीधे पकड़ने की नीति अपनाने जा रहा है?

वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है भारत

इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया कि भारत को अनुमति दी जा सकती है कि वे वेनेजुएला से तेल खरीद सकते हैं. व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका एक नए ढांचे के तहत भारत को वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने की इजाजत देने पर विचार कर रहा है. अमेरिकी ऊर्जा मंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ये सुविधा लगभग भी देशों के लिए खोली जा सकती है. 

ट्रंप को किडनैैप कर सकता है ईरान

वहीं दूसरी तरफ इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि ईरान ट्रंप को उठाकर ले जा सकता है. दरअसल, ईरान की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. ईरान की सुप्रीम काउंसिल ऑफ द कल्चरल रिवॉल्यूशन के सदस्य रहिमपुर अजघादी ने ट्रंप को धमकी दते हुए कहा है कि अमेरिका ने जिस तरह से मादुरो को पकड़ा है. उसी तरह ईरान को भी ट्रंप के साथ ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए. अजघादी ने ये तक कह दिया कि ट्रंप को इसकी कीमत चुकानी होगी और अगर जरूरत पड़ेगी तो अमेरिका के अंदर भी ऑपरेशन किए जा सकते हैं. उनके इस बयान को ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की तरह देखा जा रहा है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से चल रही थी साजिश! ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन उड़ाने की आतंकी योजना की नाकाम

UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…

Last Updated: April 4, 2026 23:13:33 IST

कुल्लू में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत; 15 को निकाला गया सुरक्षित

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…

Last Updated: April 4, 2026 22:49:48 IST

121 अश्लील वीडियो, नौकरी के बहाने कई महिलाओं का रेप… नासिक में अशोक खरात जैसा एक और कांड आया सामने

Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…

Last Updated: April 4, 2026 22:35:12 IST

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST