<
Categories: विदेश

अमेरिका के साथ बातचीत के बीच, ईरान ने कर दिया बड़ा खेला…ट्रंप और नेतन्याहू के नाक के नीचे कर डाले एक के बाद एक कई विस्फोट

Iran Nuclear Bomb Tests : ईरान और अमेरिका के बीच जहां पर एक तरफ परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान ने बड़ा खेला कर दिया है। तेहरान ने पूरी दुनिया को धोखा देते हुए एक बड़ा परीक्षण किया है।

India News (इंडिया न्यूज), Iran Nuclear Bomb Tests : ईरान और अमेरिका के बीच जहां पर एक तरफ परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान ने बड़ा खेला कर दिया है। तेहरान ने पूरी दुनिया को धोखा देते हुए एक बड़ा परीक्षण किया है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने परमाणु बम बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए चुपचाप कई विस्फोट किए है।

अमेरिका-इजरायल को नहीं लगी कानों कान भनक

रिपोर्ट्स का दावा है कि ईरान ने न सिर्फ़ परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम का संवर्धन किया है, बल्कि कई ऐसे प्रयोग भी किए हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि ईरान बम या परमाणु हथियार बनाने जा रहा है। ईरान चुपचाप अपने मिशन पर चलता रहा जबकि अमेरिका समेत बाकी देश मूकदर्शक बने रहे। ईरान ने ये परीक्षण चार परमाणु स्थलों – मारिवन, लाविसन-शियान, वरमिन और तुर्कुज-अबाद – पर किए थे।

10 परमाणु बम बनाने जितनी सामग्री की इक्ठा

इजरायली अखबार यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, IAEA की टीम ने अगस्त 2020 में इस क्षेत्र और परीक्षण स्थलों का दौरा किया था, लेकिन विस्फोटक स्थल के दौरे के दौरान वे उस बंकर तक नहीं पहुंच पाए जहां से सब कुछ नियंत्रित किया जा रहा था। इसके बाद ईरान ने जल्द ही बंकर को ध्वस्त कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि तेहरान हर महीने एक परमाणु हथियार बनाने लायक 60 फीसदी यूरेनियम का उत्पादन कर रहा है और अब उसके पास 10 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री है।

ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ सकता है तनाव

ईरान और अमेरिका कई सालों बाद एक नये परमाणु डील के बहुत करीब हैं। लेकिन IAEA के खुलासे के बाद से चीजें खराब हो सकती हैं और दोनों देशों के बीच माहौल बिगड़ सकता है। IAEA की तरफ से ये भी दावा किया गया है कि ईरान ने एक ऐसा कोल्ड टेस्ट करने की प्लानिंग की थी जिसमें कोर में परमाणु सामग्री, प्राकृतिक या क्षीण यूरेनियम होगा।

ईरान ने 20 साल पहले इस तरह की गतिविधि शुरू की थी और इससे जुड़ी हर जानकारी को सुरक्षित रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने 15 फरवरी-3 जुलाई 2003 को दो इम्प्लोजन टेस्ट किए थे। यह वही तकनीक है जिसका इस्तेमाल परमाणु बम के कोर को विस्फोट करने के लिए किया जाता है।

रूस के सामने नहीं टीक पाएगी दुनिया की कोई ताकत, पुतिन ने बनाया खतरनाक प्लान…100 बिलियन डॉलर से करने जा रहा ये काम

तुर्की ने चली गंदी चाल, भारत की ‘गर्दन’ काटने का बना रहे प्लान, आज तक जो नहीं कर पाए पाक-चीन वो करने का प्लान बना रहे एर्दोगान

Shubham Srivastava

Recent Posts

दशहरे पर यश का रावण अवतार आया सामने, रामायणम् के राइज ऑफ असुर वीडियो ने बढ़ाई फैंस के दिलों की हलचल

Ramayanam: 'रामायणम्' के मेकर्स ने दर्शकों को खास तोहफा दिया है. फिल्म में रावण का…

Last Updated: October 20, 2026 22:52:03 IST

स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करते भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ पहुंची थीं गोल्डन टेंपल

Sara Ali Khan: सारा अली खान आयु्ष्मान खुराना के साथ फिल्म उड़ता तीर रिलीज से…

Last Updated: October 20, 2026 21:56:03 IST

भारत-अमेरिका के रिश्ते तय करेंगे 21वीं सदी का भविष्य, मार्को रुबियो ने भारत को बताया ताकतवर देश

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इस…

Last Updated: October 20, 2026 21:04:20 IST

‘मुश्किलें हमारी राह नहीं रोक सकतीं’, दशहरा समारोह में PM मोदी ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

PM Modi Dussehra Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के IP एक्सटेंशन में हुए दशहरा…

Last Updated: October 20, 2026 20:17:29 IST

तमिलनाडु में कर्ज घटने पर सियासी घमासान, DMK ने TVK सरकार को घेरा; ठेकेदारों के भुगतान रोकने का आरोप

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में सरकारी कर्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है. सीएम…

Last Updated: October 20, 2026 19:52:21 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी के नाम का किया एलान, क्या है दुआ की छोटी बहन का नाम?

Deepika Padukone Daughter Name: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी…

Last Updated: October 20, 2026 19:25:20 IST