होम / America Shootout: भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, कार से बरामद हुआ शव

America Shootout: भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, कार से बरामद हुआ शव

Shubham Pathak • LAST UPDATED : November 24, 2023, 1:26 am IST
ADVERTISEMENT
America Shootout: भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, कार से बरामद हुआ शव

America Shootout

India News(इंडिया न्यूज),America Shootout: अमेरिका से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां अमेरिका के ओहियो में एक भारतीय छात्र की कार में गोली मार हत्या कर दी। जिसके बाद छात्र के शव को कार से बरामद किया गया। वहीं इस घटना पर मेडिकल विश्वविद्यालय ने दुख व्यक्त किया है। जानकारी के लिए बता दें कि, मृतक आदित्य सिनसिनाटी मेडिकल विश्वविद्यालय में आणविक, विकासात्मक जीव विज्ञान विषय का चौथे वर्ष का छात्र था।

सिनसिनाटी पुलिस ने दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, आदित्य की इस माह के शुरुआत में मौत हो गई थी। जिसके बारे में जानकारी देते हुए सिनसिनाटी पुलिस ने बताया कि, एक वाहन में अंदर गोली लगे हुए शव को बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि, वहां से गुजरने वाले एक ड्राइवर ने वाहन की सूचना दी। जिसके बाद आदित्य को मेडिकल सेंटर ले जाया गया लेकिन दो दिन बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हलाकि, इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी की खबर सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, आदित्य चिकित्सा में अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए भारत से अमेरिका के सिनसिनाटी आए थे। वहीं 2020 में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से फिजियोलॉजी में आदित्य ने स्नातकोत्तर किया था। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आदित्य पर हमलावरो ने तकरीबन तीन गोलियां चलाई थी।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT