होम / इटली में खोज के दौरान पानी के नीचे मिला एक प्राचीन मंदिर, सांस्कृतिक मंत्री ने की खुशी जाहिर

इटली में खोज के दौरान पानी के नीचे मिला एक प्राचीन मंदिर, सांस्कृतिक मंत्री ने की खुशी जाहिर

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 13, 2023, 5:51 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Found Sunken Nabataeans Temple in Italy) साउथ इटली की कंपानियों के पास पॉज्जुओली बंदरगाह पर पुरातत्वविदों को खोज के दौरान पानी के नीचे एक प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। बताया गया कि इस प्राचीन मंदिर के अवशेषों को देखकर हर कोई दंग हो गया है। ये अवशेष नबातियन सभ्यता से जुड़े मंदिर के बताए जा रहें हैं, जो नबातियन देवता दसहरा को समर्पित है। बता दें कि नबातियन सभ्यता में दसहरा को पहाड़ों का देवता भी कहा जाता है। इस मंदिर के अवशेषों के साथ खोजकर्ताओं को दो प्राचीन रोमन मार्बल भी मिले हैं, जो दिखने में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रहें हैं।

इस मंदिर की और ज्यादा जानकारी की जा रही इकत्रित

अब इस मंदिर के अवशेषों के मिलने के बाद आगे की खोज भी जारी कर दी गई है। बताया गया कि इस मंदिर को लेकर और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है, जो इटली के इस प्राचीन शहर के इतिहास के और भी कुछ पर्दे खोल सकती है। वही, इटली के सांस्कृतिक मंत्री ने खोज को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्राचीन पॉज्जुओली से एक और खजाना मिला है, जो यहां के सांस्कृतिक, धार्मिक और कमर्शियल महत्व को दर्शाता है।

दूसरी तरफ, जो रोमन पत्थर की वेदियां मिली हैं, उनमें से एक की खोज पहले हो चुकी है। जिसे एक प्राचीन किले (Castello di Baia) में रखा गया है। रोमन पत्थरों की वेदियों की ये खोज साल 2021 की आखिरी में शुरू की गई थी।

रोमन काल में फैला हुआ था नबातियन साम्राज्य

जानकारी के अनुसार, नबातियन, रोमन साम्राज्य का मित्र साम्राज्य था। रोमन काल में नबातियन साम्राज्य फरात नदी से रेड सी तक फैला हुआ था। अरेबियन पैनिनसुला के रेगिस्तानी इलाके में स्थित पेट्रा उस समय नबातियन साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। नबातियन साम्राज्य पॉज्जुओली बंदरगाह तक भी फैला हुआ था, जो रोमन मेडिटेरेनियन का सबसे बड़ा कमर्शियल पोर्ट भी हुआ करता था।

18वीं सदी के मध्य में प्राचीन पॉज्जुओली के हिस्से में नबातियन देवता दसहरा से जुड़ी एक खोज ने साफ कर दिया था कि यहां कभी नबातियन साम्राज्य हुआ करता था। क्योंकि प्राचीन समय में सिर्फ नबातियन समुदाय के लोग ही इस देवता की पूजा किया करते थे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

H-1B Visa: नौकरी से निकाले गए एच-1बी वीज़ा धारक, अमेरिका ने जारी किए नए दिशानिर्देश -India News
Baltimore Bridge Collapse: जहाज पर क्यों फंसे हैं भारतीय? महीनों पहले अमेरिकी पुल से टकराया था जहाज -India News
Biju Vattappara: मलयालम फिल्म निर्माता और लेखक बीजू वट्टप्पारा का 54 साल की उम्र में निधन-Indianews
PBKS VS RR: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दिया 145 रन का टारगेट-Indianews
Lok Sabha Election 2024: क्या 2024 के चुनाव में हिन्दू-मुस्लिम ही सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है ?, जानें लोगों की राय-Indianews
Lok Sabha Election 2024: क्या पीएम मोदी को तीसरा टर्म मिला तो पाकिस्तान को चूड़ियाँ पहना देंगे ?, जानें लोगों की राय-Indianews
Chandu Champion: Kartik Aaryan अपने होमटाउन में लॉन्च करेंगे फिल्म का ट्रेलर, इस दिन होगा रिलीज -Indianews
ADVERTISEMENT