होम / बांग्लादेश, मालदीव के बाद यह आदमी बना भारत के लिए बड़ा खतरा! पाक-चीन के साथ मिल अब करेगा बड़ा खेल

बांग्लादेश, मालदीव के बाद यह आदमी बना भारत के लिए बड़ा खतरा! पाक-चीन के साथ मिल अब करेगा बड़ा खेल

Raunak Kumar • LAST UPDATED : September 23, 2024, 12:13 pm IST

Anura Kumara Dissanayake: बांग्लादेश, मालदीव के बाद यह आदमी बना भारत के लिए हैं बड़ा खतरा!

India News (इंडिया न्यूज), Anura Kumara Dissanayake: श्रीलंका जो इस समय आर्थिक संकट से जूझ रही है। अब इस देश को नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव में इस बार मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को भारी वोट मिले हैं। अनुरा कुमारा का अब राष्ट्रपति बनना तय है। ऐसे में भारत की चिंता बढ़ गई है। जिस तरह मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत विरोधी अभियान चलाकर सत्ता में आए थे। अनुरा कुमारा का भी कुछ वही हाल है। ऐसा माना जाता है कि अनुरा कुमारा चीन के समर्थक नेता हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया है कि वे भारत के साथ चल रही कई परियोजनाओं को बंद करा देंगे।

भारत का बड़ा संकट चीन

असल में, भारत के सामने सबसे बड़ा संकट चीन है। साथ हीं बांग्लादेश में भी हाल में पाकिस्तान की समर्थक सरकार बनी हुई है। पाकिस्तान खुद चीन समर्थक देश है। इसके अलावा मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की चीन समर्थक सरकार बन चुकी है। अब भारत के एक और पड़ोसी देश श्रीलंका में भी मार्क्सवादी सरकार बनने जा रही है। जनता विमुक्ति पेरेमुना (JVP) अनुरा कुमारा दिसानायके की पार्टी है जिसने नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के साथ गठबंधन किया है। इस तरह से अनुरा कुमारा गठबंधन के उम्मीदवार हैं। अनुरा कुमारा की पार्टी अर्थव्यवस्था में मजबूत सरकारी हस्तक्षेप, कम कर और अधिक बंद बाजारों का समर्थन करती है।

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का एक और कारनामा, जानें कब NASA शुरू करेगा रेस्क्यू ऑपरेशन

भारत के साथ प्रोजेक्ट बंद- दिसानायके

अनुरा कुमारा दिसानायके (55) उग्र भाषण देने के लिए जाने जाते हैं। श्रीलंका के अंदर पहली बार कोई मार्क्सवादी नेता राष्ट्रपति बनने जा रहा है। भारत भी श्रीलंका में हो रहे चुनावों पर नज़र रखे हुए है। दिसानायके चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय कंपनी अडानी समूह के खिलाफ़ भी बयान देते रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मतदान से पहले सोमवार को अनुरा कुमारा ने भारत के साथ चल रहे कई प्रोजेक्ट बंद करने की बात की है। वैसे तो श्रीलंका हमेशा से भारत का सहयोगी और भरोसेमंद पड़ोसी देश रहा है, इसलिए अब देखना यह है कि हालात कितने बदलते हैं।

Donald Trump की नई चाल, दांव पर लगा दिया सबकुछ, Kamala Harris नहीं निकाल पाएंगी मास्टर स्ट्रोक का तोड़?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT