होम / Armed Forces Flag Day 2023 : आखिर क्यों मनाया जाता है सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

Armed Forces Flag Day 2023 : आखिर क्यों मनाया जाता है सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

Deepika Gupta • LAST UPDATED : December 7, 2023, 2:04 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Armed Forces Flag Day 2023 : भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। 7 दिसंबर को यानी की आज भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। देश की सीमा की सुरक्षा तीन सेनाएं कर रही हैं। वहीं, जमीन मार्ग पर थल सेना मुस्तैद है तो वहीं आसमान पर वायु सेना निगरानी करती हैं। भारत के समुद्री मार्गों और सीमा को सुरक्षित रखने के लिए देश की नौसेना तत्पर है। यह खास दिन थल सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के कल्याण के लिए मनाया जाता हैं और देश की सेना को सम्मानित करते हैं। तो जानिए इसका इतिहास और महत्व।

इतिहास

भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने के पीछे की एक बेहद खास वजह है। बता दें, भारत के कई दशकों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा। हालांकि 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र घोषित हो गया। इसके बाद भारत का संविधान बना और यह एक लोकतांत्रिक देश बन गया। फिर हमारे सामने एक बड़ी चुनौती थी देश की सीमा की रक्षा करना। इसके लिए सेनाएं अस्तित्व में आईं, जिन्हें मजबूत किया जाने लगा। बता दें आजादी के दो साल बाद 28 अगस्त 1949 को भारत सरकार ने भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया।

इस दिन का महत्व

आज के दिन भारत की तीनों सेनाएं इंडियन आर्मी, भारतीय वायु सेना, इंडियन नेवी कई कार्यक्रमों का भी आयोजन करती है। इसके साथ ही झंडे का वितरण भी किया जाता है जिसके बदले में लोग डोनेशन देते हैं। वहीं सेना के जवानों के कल्याण के लिए गठित समिति ने प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को झंडा दिवस मनाने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें –

Millind Gaba Birthday : पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा आज मना रहे अपना जन्मदिन, जानें उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sarkari Naukri Alert: 65 हजार से ज्यादा पदों पर बम्पर भर्ती, यहां करें आवेदन
T20 World Cup: तूफान के बीच बारबाडोस में फंसी टीम इंडिया, उड़ाने रद्द और वापस लाने BCCI बना रहा ये प्लान
घर में लगा तो ली बजरंगबली की तस्वीर, लेकिन जान लीजिये सही दिशा नहीं तो उठाना पड़ जायेगा नुकसान
Retail Payment Platform: इन 4 आसियान देशों के क्रॉस बॉर्डर खुदरा भुगतान प्लेटफॉर्म बनाएगा भारत
शरीर में Cholesterol बढ़ने पर हाथ-पैरों में नजर आते हैं ये गंभीर लक्षण, गलती से भी ना करें नजरअंदाज
New Delhi: दिल्ली से नोएडा जाने वाले इन रास्तों पर थोड़ा संभलकर…वरना फंस सकते हैं लंबे जाम में, जानें क्यों
क्या आप भी सुबह उठने के लिए लगाते हैं एक से ज्यादा Alarm? जान लें इसके ये गंभीर नुकसान
ADVERTISEMENT