होम / धरती पर आने वाली है बड़ी तबाही! क्षुद्रग्रहों की बढ़ती बारिश से अलर्ट मोड पर NASA

धरती पर आने वाली है बड़ी तबाही! क्षुद्रग्रहों की बढ़ती बारिश से अलर्ट मोड पर NASA

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : September 23, 2024, 5:32 pm IST

NASA ने हाल ही में इन दोनों क्षुद्रग्रहों की खोज की थी। 2024 RO11 का आकार 120 फीट है यानी हवाई जहाज के आकार के करीब। यह 24 सितंबर को धरती के बेहद करीब से गुजरेगा।

India News (इंडिया न्यूज़),NASA Alert: नासा पिछले कई दिनों से अलर्ट मोड पर है। पिछले कई दिनों से धरती की ओर आने वाले क्षुद्रग्रहों की रफ्तार बढ़ गई है। सोमवार को नासा ने कहा था कि 15 सितंबर को 660 फीट का क्षुद्रग्रह धरती के पास से गुजरने वाला है। हालांकि इससे धरती को कोई खतरा नहीं है। फिर भी नासा अलर्ट मोड पर है। हाल ही में दावा किया गया था कि 24 सितंबर की रात को दो क्षुद्रग्रह धरती के पास से गुजरेंगे, हालांकि इनमें टक्कर की आशंका नहीं है, लेकिन जब ये दोनों धरती के पास से गुजरेंगे तो भयंकर कंपन की आशंका है। दोनों क्षुद्रग्रहों का नाम 2020 GE और 2024 RO11 बताया जा रहा है।

24 सितंबर को कौन सा आने वाला है खतरा?

NASA ने हाल ही में इन दोनों क्षुद्रग्रहों की खोज की थी। 2024 RO11 का आकार 120 फीट है यानी हवाई जहाज के आकार के करीब। यह 24 सितंबर को धरती के बेहद करीब से गुजरेगा। लेकिन, किसी खतरे की आशंका नहीं है। इसी दिन एक और छोटा क्षुद्रग्रह 2020 GE पृथ्वी से 6 लाख की दूरी से गुजरेगा। नासा ने कहा कि दोनों से पृथ्वी को कोई खास खतरा नहीं है। इन्हें विशेष दूरबीनों से देखा जा सकेगा।

बेहद ही भारी साबित होने वाला है इस साल का पितृपक्ष…इस बार के पितृपक्ष में घटेंगी 2 बड़ी अशुभ घटनाएं, इन 2 तारीखों पर फूंक कर रखे कदम!

क्षुद्रग्रहों बारिश के कारण नासा भी सतर्क 

NASA ने कहा कि 25 सितंबर को भी ये पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेंगे। इस क्षुद्रग्रह का नाम 2024 RK7 है। इसका आकार करीब 100 फीट है। इससे भी पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। लेकिन, क्षुद्रग्रहों की लगातार बढ़ती बारिश के कारण नासा भी सतर्क है। वह खगोलीय घटनाओं पर नजर रख रहा है। हाल ही में 15 सितंबर को क्षुद्रग्रह 2024 RN16 बेहद करीब से गुजरा। इससे भयानक शॉक वेव और 16 मेगाटन ऊर्जा निकली। ऐसी घटना 999 साल में एक बार होती है।

Lawrence Gaming App: मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार शख्स ने की थी लॉरेंस के गेमिंग एप की डिजाइन, साथ जेल में बंद है दोनों आरोपी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT