होम / क्या Sheikh Hasina को भारत में शरण देने का बदला ले रहा बांग्लादेश? यूनुस सरकार ने लिया ऐसा फैसला जिसका दुर्गा पूजा पर दिखेगा असर

क्या Sheikh Hasina को भारत में शरण देने का बदला ले रहा बांग्लादेश? यूनुस सरकार ने लिया ऐसा फैसला जिसका दुर्गा पूजा पर दिखेगा असर

Sohail Rahman • LAST UPDATED : September 10, 2024, 8:56 am IST

Fish Market

India News (इंडिया न्यूज), Bangladesh Ban Export Padma Hilsa: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। बांग्लादेश की यूनुस सरकार लगातार भारत विरोध फैसले ले रही हैं। अब बांग्लादेश की सरकार ने पद्मा हिल्सा मछली की निर्यात पर लोग लगा दी है। दरअसल बांग्लादेश वैराइटी की पद्मा हिल्सा फिश की काफी डिमांड है। भारत में इसे खूब पसंद किया जाता है। बांग्लादेश की सरकार द्वारा इस मछली की निर्यात पर बैन लगा देने से आने वाली दुर्गा पूजा पर इसका असर देखने को मिल सकता है। 

भारत में साल 2023 में 4000 टन पद्मा हिल्सा मछली का हुआ था आयात

एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में बांग्लादेश से 4000 टन पद्मा हिल्सा मछली का भारत में आयात किया गया था। भारतीय किस्म की जगह बांग्लादेशी किस्म की इस मछली की काफी डिमांड है। फिलहाल स्टॉक बचे होने की वजह से इसकी कीमत 2000 रुपये प्रति किलो हो गई है। मछली व्यापारियों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में इसकी कीमत दोगुनी हो सकती है। 

देश में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2024 तक दुर्गा पूजा उत्सव मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस दौरान बंगाल समेत देश के अलग-अलग राज्यों में हिल्सा मछली की डिमांड काफी बढ़ जाती है। लोग इसे खिचड़ी के साथ बड़े मजे के साथ खाते हैं। लेकिन अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इसके निर्यात पर रोक लगा दी है। बांग्लादेश की सरकार का कहना है कि दूसरे देशों में भेजे जाने से पहले उनके देशवासियों को इसे खाने के लिए मिलना चाहिए। 

क्रिकेट से लेकर कमाई तक सबमें अव्वल हैं विराट कोहली, एक दिन की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

2012 में इस मछली के निर्यात पर लगाया गया था प्रतिबंध, जिसे 2022 में हटा दिया गया था 

अगर हम हिल्सा मछली की बात करें तो ये बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली है। दुनिया में पाई जाने वाली 70 फीसदी हिलसा की आपूर्ति बांग्लादेश से होती है। इससे पहले 2012 में बांग्लादेश ने इस मछली के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन इसे 2022 में हटा लिया गया था। दुर्गा पूजा से पहले इसकी एक बड़ी खेप भारत आनी थी, लेकिन बांग्लादेश सरकार के इस कदम से इस पर प्रतिबंध लग गया है, जिससे भारत में इसकी आपूर्ति कम है।

विदेश में अपने ही देश के पीएम की जमकर बुराई कर रहे Rahul Gandhi, अब बताया बीजेपी ने कांग्रेस को दिए कितने दर्द

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
MCC NEET UG Counselling 2024: आज जारी की गई दूसरे चरण के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार
ADVERTISEMENT