<
Categories: विदेश

Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश के कोमिला में दर्दनाक हादसा, ट्रेन ने बस को टक्कर मारी, 12 लोगों की मौत

Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश के कोमिला में एक दिल दहला देने वाले रोड-रेल हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में कई और यात्री घायल हुए हैं. यह हादसा सुबह करीब 3 बजे पडुआर बाजार के बिश्व रोड इलाके में एक रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ. पुलिस और लोकल सूत्रों के मुताबिक, चटगांव जा रही एक मेल ट्रेन ने चपैनवाबगंज से नोआखली जा रही 'मामून परिवहन' नाम की एक पैसेंजर बस को क्रॉसिंग पार करते समय टक्कर मार दी.

Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश के कोमिला में एक दिल दहला देने वाले रोड-रेल हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में कई और यात्री घायल हुए हैं. यह हादसा सुबह करीब 3 बजे पडुआर बाजार के बिश्व रोड इलाके में एक रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ. पुलिस और लोकल सूत्रों के मुताबिक, चटगांव जा रही एक मेल ट्रेन ने चपैनवाबगंज से नोआखली जा रही ‘मामून परिवहन’ नाम की एक पैसेंजर बस को क्रॉसिंग पार करते समय टक्कर मार दी. 

बस पलट गई और कम से कम 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद लोकल लोग आगे आए और बचाव का काम शुरू किया. बाद में, पुलिस, आर्मी और फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का काम तेज कर दिया. बंगाल में इससे पहले भी ट्रेन पर क्रॉसिंग की खबरें सामने आती रहीं.

घायलों का इलाज जारी

गंभीर रूप से घायल लोगों को जल्दी से बचाकर कोमिला मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सदर दक्षिण उपजिला के मैनामाटी हाईवे पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) ए. मोमिन ने मीडिया को मामले की पुष्टि की. हालांकि, अभी तक मरने वालों के नाम पता नहीं चले हैं. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि यह हादसा रेलवे क्रॉसिंग पर सेफ्टी सिस्टम और सिग्नलिंग में खराबी की वजह से हुआ होगा. संबंधित अधिकारियों ने कहा है कि जांच चल रही है. इस हादसे से इलाके में दुख का साया छा गया है. साथ ही, स्थानीय लोगों के बीच एक बार फिर रेलवे क्रॉसिंग की सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

ट्रेन ने 1 किमी तक बस को घसीटा

ढाका मेल ट्रेन चटगांव से राजधानी की ओर जा रही थी वह चुआडांगा से लक्ष्मीपुर जा रही मामून स्पेशल बस से टकरा गई. टक्कर के बाद ट्रेन उस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. ट्रेन तकरीबन एक किलोमीटर तक बस को घसीटती ले गई. इंस्पेक्टर इस्लाम के अनुसार, सूचना मिलते ही फायर सर्विस और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. हमने मिलकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. हादसे के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच जारी है लेकिन माना जा रहा है कि बस रेलवे लाइन पर चली गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ होगा. फायर सर्विस के डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर मोहम्मद इदरीस ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से तीन शव बरामद किए और उन्हें कोमिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि हमारे पहुंचने से पहले ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने कई और शव बरामद कर लिए थे. 

अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के मेडिकल ऑफिसर अजय भौमिक ने मीडिया को बताया कि 12 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. पीड़ित सुबह करीब 4 बजे अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि कम से कम आठ घायलों का इलाज चल रहा है. इनमें से कई लोगों के सिर में चोटें आई हैं और उन्हें काफी खून बह रहा है. अस्पताल में भर्ती घायल यात्री उमर फारूक ने बताया कि वह सो रहा था, तभी अचानक बस में एक ज़ोरदार झटका लगा. उन्होंने कहा कि जब मैंने चारों ओर देखा तो बस का अंदर का हिस्सा पूरी तरह से पिचक चुका था. कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गया और मुझे नहीं पता कि मुझे यहां कौन लेकर आया. उन्होंने यह भी बताया कि उनके सिर में चोट लगी है और वह बड़ी मुश्किल से बोल पा रहे हैं

Recent Posts

इस्लाम अपनाने वालों को बड़ा झटका! धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Supreme Court Muslim Reservation Ruling: जस्टिस पीके मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच ने फ़ैसला सुनाते…

Last Updated: October 15, 2026 12:10:33 IST

Delhi NCR Weather: दिल्ली पर छाए काले बादल, तेज आंधी से डरे लोग; आने वाली है आफत? घर से निकलने से पहले जरूर देख लें IMD का अलर्ट

Delhi NCR Weather 15 October 2026: दिल्ली में जल्द ही बारिश होने की उम्मीद है,…

Last Updated: October 15, 2026 11:48:06 IST

IND vs NZ: अर्शदीप सिंह चोट के कारण बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं विकल्प

IND vs NZ 2026: अर्शदीप सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I में कंधे पर…

Last Updated: October 15, 2026 11:47:31 IST

IND VS WI: ना कप्तानी ना बल्लेबाजी, श्रेयस अय्यर ने किया भारत की हार को लेकर बड़ा खुलासा; सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं…

Last Updated: October 15, 2026 10:40:16 IST

UP Crime News: ‘पार्टी में जाना चाहते हो… जेल में ही पार्टी करोगे’; श्रद्धा दुबे और शिव शर्मा की कॉल रिकॉर्डिंग ने उड़ाए होश, मौत से पहले हुई थी ये बातचीत

फोन कॉल रिकॉर्डिंग में लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा और उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे…

Last Updated: October 15, 2026 09:58:25 IST