संबंधित खबरें
बजट में 'पड़ोसियों' को दिया तोहफा, भारत को आंख दिखाने वाले मुस्लिम देश पर भी किया रहम
ट्रंप की अनोखी इच्छा, भारत अमेरिका से हथियार खरीद में करे इजाफा, क्या है USA की मंशा?
PM Modi ने दुनिया के सामने खोल दी China की गंदी पोल, हाथ जोड़ने वाले पड़ोसी पर किया एहसान, अब पलट जाएगा सारा खेल?
आतंकी पन्नू और निज्जर केस पर ये क्या बोल गईं तुलसी गैबार्ड? भारत के स्टैंड से हटकर जवाब सुनकर हैरत में पड़ गए Trump
दाढ़ी, यूरिन, सेक्स, गाय की डकार…सरकारों ने अपना पेट भरने के लिए आम लोगों को मक्खियों की तरह चूसा, दुनिया का अजीबोगरीब टैक्स आपके उड़ा देगा होश
Philadelphia Plane Crash Video: आसमान में फटा जहाज…बरसने लगी 'मौत', दिल दहला देगा चीख-पुकार मचाते लोगों मंजर
India News (इंडिया न्यूज़), Norway Princess Son Arrest: नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के सबसे बड़े बेटे बोर्ग होइबी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नॉर्वे पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। 27 वर्षीय होइबी ने लड़की के साथ तब बलात्कार किया जब वह बेहोश थी या किसी कारण से इनकार नहीं कर सकी। बलात्कार पीड़िता और होइबी के बीच कोई रिश्ता नहीं था। घटना वाले दिन ही वह पहली बार होइबी से मिली थी। होइबी के पास न तो कोई विवाहित उपाधि है और न ही कोई अधिकार। बलात्कार पीड़िता की उम्र 20 साल है। पुलिस ने पीड़िता के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
कथित तौर पर यह घटना अगस्त में हुई थी। उस शाम वह पहली बार होइबी से मिली थी। पीड़िता के वकील हेज सॉलोमन ने कहा कि वह उसके साथ रोमांटिक रिश्ते में नहीं थी, बल्कि किसी निजी कारण से परेशान थी और मुश्किल दौर से गुजर रही थी। वहीं, बचाव पक्ष के वकील ओविंड ब्रैटलिन के अनुसार, होइबी ने आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है और अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के बेटे बोर्ग होइबी का जन्म 1997 में हुआ था। मैरिट ने होइबी को तब जन्म दिया था, जब उनकी शादी क्राउन प्रिंस हाकोन से नहीं हुई थी। तब वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में थीं। उनके दो सौतेले भाई-बहन हैं, प्रिंसेस इंग्रिड एलेक्जेंड्रा और प्रिंस स्वेरे मैग्नस।
बीबीसी के अनुसार, वह स्कागुम में रहते हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, अगस्त में ओस्लो में होइबी पर कथित बलात्कार पीड़िता के अपार्टमेंट में झगड़े के दौरान शारीरिक नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया था। अगर हम उस इंसिडेंट की बात करें तो घटना के दौरान, कथित तौर पर उसके बेडरूम की दीवार में एक चाकू फंसा हुआ मिला था। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, होइबी पर अब तक पांच व्यक्तियों (चार महिलाएं और एक पुरुष) द्वारा अंतरंग संबंधों की आड़ में दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.