India News (इंडिया न्यूज़), Boy Lays Eggs: शाकाहारी लोगों को भले ही प्रोटीन का स्रोत ढूंढना पड़ता हो, लेकिन मांसाहारी लोगों के लिए अंडा एक ऐसी चीज है जो उनकी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करता है। लोग सिर्फ अंडे की वजह से मुर्गियां पालते हैं। इनसे प्राप्त अंडे बाजार में अच्छे दामों पर बिकते हैं। लेकिन क्या आप कभी ये सुने है कि कोई इंसान अंडा भी दे सकता है। तो चलिए इससे जुड़ी आज हम आपको एक ऐसी ही अजीब घटना के बारें बताते हैं।

दरअसल यह घटना इंडोनेशिया की है। जहां एक लड़के ने दावा किया कि वह मुर्गी की तरह अंडे देता है। यह सुनने में बहुत अजीब लगता है लेकिन उसके परिवार वालों ने भी इस बात की पुष्टि की और बताया कि लड़का असल में अंडे देता है। उन्होंने दावा किया कि लड़के ने पिछले 2 साल में 20 अंडे दिए हैं।

PM Modi RBI Event: RBI को लेकर पीएम मोदी ने बताया प्लान, सरकार में आते करेंगे ये काम

2 साल में लड़के ने 20 अंडे दिए

बता दें कि, इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी के एक लड़के अकमल ने 14 साल की उम्र में अंडे देने का दावा किया था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वह भी अपने पिता के साथ सयेच यूसुफ हॉस्पिटल पहुंचे। हद तो तब हो गई जब उसने डॉक्टरों के सामने भी 2 अंडे दे दिए। जब इन अंडों की जांच की गई तो ये बिल्कुल मुर्गी के अंडे जैसे थे। अंडों में एक जैसी जर्दी थी और कुछ अंडों में केवल सफेद भाग था। जो लड़का 2016 से अंडे देने का दावा कर रहा था, उसे 2018 में अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने क्या कहा?

डॉक्टरों के सामने यह सबसे बड़ा सवाल ये है कि अकमल के पेट में अंडे कहां से आते हैं? पहले तो डॉक्टरों ने सोचा कि लड़के ने अंडे निगल लिए होंगे लेकिन उसके पिता ने स्पष्ट किया कि, ऐसा कभी नहीं हुआ। सोनोग्राफी रिपोर्ट में लड़के के पेट में अंडे भी दिखे। डॉक्टरों के मुताबिक, ये अंडे मुर्गी के ही हैं। हालांकि, इस सवाल का जवाब आज तक कोई नहीं दे पाया कि अकमल के पेट में अंडे कहां से आते हैं?