होम / मैरीलैंड में जहाज टकराने से ब्रिज ढहा, कई गाड़ियां पानी में गिरी; देखें वीडियो

मैरीलैंड में जहाज टकराने से ब्रिज ढहा, कई गाड़ियां पानी में गिरी; देखें वीडियो

Shubham Pathak • LAST UPDATED : March 26, 2024, 2:26 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Francis Scott Key Bridge: अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मैरीलैंड में जहाज टकराने के बाद एक ब्रिज ढह गया। जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिका के बाल्टिमोर में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ का एक हिस्सा ढह गया। बता दें कि, अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे जहाज पुल से टकरा गया। इसके बाद इसमें आग लग गई और जहाज डूब गया।

अधिकारियों ने दी जानकारी

वहीं इस मामले में आगे की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि, वो पुल ढहने के बाद लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं। वहीं मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि, ब्रिज पर हादसे के बाद दोनों तरफ से सभी लेन बंद करके ट्रैफिक रोक दिया गया है।

श्रीलंका जा रहा था जहाज

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, जहाज सिंगापुर के झंडे वाले इस जहाज का नाम ‘दाली’ है और यह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। यह जहाज 948 फीट लंबा था। वहीं फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pune Traffic Police: पीएम मोदी पुणे में भरेंगे हुंकार, रैली के लिए यातायात पुलिस ने जारी किया रुट डायवर्जन -India News
Lok Sabha Election 2024: ‘तानाशाही की तरफ जा रहा देश’, सुनीता केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना -India News
Reservation Row: गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR -India News
बम विस्फोट का आरोप, जेल से पूरी की पढ़ाई, इजरायल में बंद फिलिस्तीनी लेखक को मिला यह पुरस्कार- Indianews
Lok Sabha Elections: ‘भारत को कमजोर करने में कुछ देशों का हाथ’, पीएम मोदी ने कर्नाटक में लगाया बड़ा आरोप -India News
Parineeti Chopra: ‘बस वजन घटाया…’, परिणीति चोपड़ा ने अपनी सबसे बड़ी गलती का किया खुलासा -India News
Ankur Jain: कौन हैं टेक अरबपति अंकुर जैन? जिन्होंने पूर्व WWE स्टार एरिका हैमंड से रचाई शादी- Indianews
ADVERTISEMENT