होम / Chang'e-6 Mission: चीन ने रचा इतिहास, चांग ई-6 ने ऐसा कर दिखाया जिसे आजतक कोई यान न कर सका

Chang'e-6 Mission: चीन ने रचा इतिहास, चांग ई-6 ने ऐसा कर दिखाया जिसे आजतक कोई यान न कर सका

Rajesh kumar • LAST UPDATED : June 28, 2024, 8:57 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Chang’e-6 Mission: चंद्रमा के सुदूर भाग से मंगलवार को धरती पर लौटा चीन का चंद्र जांच मॉड्यूल चांग ई-6 अपने साथ शोध के लिए करीब दो किलोग्राम नमूने लेकर आया है। चीन अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि इससे चंद्रमा के बारे में समझ बढ़ेगी। चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) के अनुसार, चांग ई-6 ने 1,935.3 ग्राम चंद्र नमूने एकत्र किए। अब इन नमूनों को संग्रहीत और संसाधित किया जाएगा और वैज्ञानिक शोध शुरू करेंगे।

क्या रहस्य उजागर हो सकते हैं?

सीएनएसए ने कहा कि मानव इतिहास में पहली बार चंद्रमा के सुदूर भाग से एकत्र किए गए चंद्र नमूने चंद्रमा के विकास की समझ को और बढ़ाएंगे। इसके साथ ही यह चंद्रमा के संसाधनों के शांतिपूर्ण अन्वेषण और उपयोग की गति को तेज करेगा। इसने कहा कि सीएनएसए चीन की चंद्र अन्वेषण उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ साझा करेगा। चीन ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों को चंद्रमा से लाए गए नमूनों का अध्ययन करने के लिए आमंत्रित भी किया है।

युवकों की शैतानी पड़ी उनपर ही भारी….लोगो ने कर दी कुटाई-Indianews

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT