होम / China Covid Policy: चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म, 2023 में सात लाख से अधिक मौतें हुई दर्ज

China Covid Policy: चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म, 2023 में सात लाख से अधिक मौतें हुई दर्ज

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : January 18, 2024, 6:27 am IST

India News (इंडिया न्यूज),China Covid Policy: कोविड का एक बार फिर से शुरुआत देखने को मिला है। चीन में ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ खत्म होने के बाद मौतों की संख्या में असाधारण सी वृद्धि देखी गई है, जो कि चौंकाने वाला आंकड़ा है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट ने बताया है कि 2023 में चीन में पिछले वर्ष की तुलना में करीब सात लाख अधिक की मौतें दर्ज हुई हैं।

चीन में सात लाख से अधिक मौतें

जारी फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में जन्म दर में गिरावट और मौतों की संख्या में वृद्धि के बीच में लगातार दूसरे वर्ष जनसंख्या में गिरावट हुई है। फोर्ब्स ने चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के हवाले से बताया गया कि 2023 में एक करोड़ 11 लाख लोगों की मौत हुई है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6,90,000 की वृद्धि हुई है।

मौतों की संख्या में कोविड-19 की वजह

बता दें कि, चीन में 2023 में मृत्यु दर प्रति 1,000 लोगों पर 7.87 मृत्यु रही, जबकि यह पिछले वर्ष प्रति 1,000 पर 7.37 थी। फोर्ब्स ने ब्लूमबर्ग के हवाले से यह बताया गया कि मौतों की संख्या में अचानक से वृद्धि के पीछे कोविड-19 एक कारण हो सकता है।

जीरो कोविड पॉलिसी का हुआ विरोध

वहीं, चीन ने कोविड-19 के दौरान देश में जीरो कोविड पॉलिसी लागू की गई थी, जिसके तहत लोगों को घरों से निकलना भी बंद हो गया था। बती दें कि चीन ने अपने लोगों पर कठोर नियम थोपा था। इस पॉलिसी का विरोध होने पर चीन ने फिर इसे हटा दिया, जिसके बाद चीन में कोविड-19 के मामलों में तेजी से उछाल देखा गया।

मौतों की संख्या को छुपा रहा चीन

कोविड केस में अचानक वृद्धि होने पर चीन ने दुनिया से अपनी सच्चाई को छुपाने के लिए दैनिक परीक्षण बंद कर दिया, जिससे कोविड के मामले कम आने लगे और दुनिया को बताया कि, अब कोविड कंट्रोल में है। हालांकि, चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को बताया कि, देश में कोविड-19 से 1,21,893 लोगों की मौत हुई है। चीन ने जनवरी 2023 में बताया था कि, लॉकडाउन हटाए जाने के एक महीने बाद लगभग 60,000 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स ने अनुमान लगाया कि, दिसंबर 2022 और फरवरी 2023 के बीच चीन में करीब 10 लाख से 15 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nayanthara ने विग्नेश शिवन संग भगवती कुमारी अम्मन और तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिरों की यात्रा, लिया आशीर्वाद -Indianews
Swati Maliwal: क्या राजनीतिक पार्टियों में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी होती है ? जानें जनता की राय
GPAT 2024: जीपैट के लिए आवेदन में जल्द करें करेक्शन, आज ही यहां से करें सुधार-Indianews
Chandu Champion का पोस्टर रिलीज करने को तैयार थे Kartik Aaryan, फिर हुई यह घटना, अब इस दिन होगा आउट -Indianews
Muslim Voters: क्या बुर्के की आड़ में मुस्लिम महिला वोटर्स को लेकर फर्जीवाड़ा होता है ? जानें जनता की राय
LSG VS DC Toss Update: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Lok sabha Elections 2024: पीएम मोदी इतने करोड़ के संपत्ति के मालिक, चुनावी हलफनामे में दिया ब्योरा-Indianews
ADVERTISEMENT