होम / चीन कर रहा जंग की तैयारी! फ‍िलीपींस के बाद अब इस देश को दिखाई लाल आंख, क्या मिलेगा करारा जवाब?

चीन कर रहा जंग की तैयारी! फ‍िलीपींस के बाद अब इस देश को दिखाई लाल आंख, क्या मिलेगा करारा जवाब?

Raunak Kumar • LAST UPDATED : August 27, 2024, 7:23 pm IST

China Japan Tensions

India News (इंडिया न्यूज), China Japan Tensions: दुनिया इस समय कई जंगों से गुजर रहा है। एक तरफ यूक्रेन और रूस हैं तो दूसरी तरफ इजरायल के साथ हमास, हिजबुल्लाह और ईरान है। इस बीच सवाल उठ रहा है कि चीन भी जंग की तैयारी में लग गया है। दरअसल, यह सवाल इसलिए सामने आ रहा है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही चीनी नौसेना के एक जहाज ने फिलीपींस के जहाज को टक्कर मार दी थी। इसके कोस्टगार्ड को दक्षिण चीन सागर के एक द्वीप पर खाद्य सामग्री ले जाने से रोक दिया गया था। अब जापान ने आरोप लगाया है कि चीन ने उसके इलाके में जासूसी विमान भेजा है। जवाब में जापान ने भी अपने लड़ाकू विमानों को अलर्ट कर दिया है।

जापान-चीन में फिर बढ़ी टेंशन

बता दें कि, पहली बार जापान के इलाके में कोई चीनी विमान घुसा है। यह घटना सुबह 11:29 बजे हुई। चीन का वाई-9 निगरानी विमान करीब दो मिनट तक जापान के हवाई क्षेत्र में डेंजो द्वीप के आसपास उड़ता रहा। जापानी सेना को लगा कि चीन कुछ कर रहा है, इसलिए उसने तुरंत अपने लड़ाकू विमान उसके पीछे भेज दिए। जापान ने चीन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो इसके परिणाम बुरे होंगे। वहीं कुछ देर बाद चीन ने भी बयान जारी किया।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि हम जापान के दावे की पुष्टि कर रहे हैं कि क्या वाकई ऐसा कुछ हुआ है। दोनों देशों के बीच संवाद का एक चैनल है। मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि चीन का कभी भी किसी दूसरे देश में घुसपैठ करने का कोई इरादा नहीं रहा है।

PM Modi के यूक्रेन जाने से सदमे में आया रुस, भारत के साथ मिलकर किया ये काम

क्यों चिढ़ा है चीन?

दरअसल, यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब साउथ चाइना सी में तनाव काफी बढ़ गया है। इस इलाके में अमेरिका अपना दखल बढ़ा रहा है। उसने अपने जहाज भी उतारे हैं, जिससे चीन काफी चिढ़ा हुआ है। वह साउथ चाइना सी के ज्यादातर इलाके को अपना बताता है। वह फिलीपींस के कई द्वीपों पर भी दावा करता है। वह उनकी नौसेना को भी नहीं जाने देता। इसे लेकर अक्सर दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति बनी रहती है। कुछ महीने पहले ही चीन का एक जहाज फिलीपींस के जहाज के काफी करीब आ गया था। उस वक्त दोनों के बीच सिर्फ 5 मीटर की दूरी थी।

अपनी गलती से डूब रहा बांग्लादेश, भारत का नाम लेकर रोया तो जायसवाल से मिला करारा जवाब, अब क्या करेंगे Yunus?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है, भारतीय दूतावास ने ऐसा क्यों कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT