Live
Search
Home > विदेश > 9240 रुपये से शुरू किया बिजनेस, अब हर साल कमा रही करोड़ों, चीन की सिंगल मदर ने खड़ा किया कपड़ों का बड़ा ब्रांड

9240 रुपये से शुरू किया बिजनेस, अब हर साल कमा रही करोड़ों, चीन की सिंगल मदर ने खड़ा किया कपड़ों का बड़ा ब्रांड

Success Story: चीन की एक सिंगल महिला की कहानी आपको बहुत प्रभावित करेगी. जो पहले नाइट मार्केट में कपड़े बेचती थी. धीरे-धीरे मेहनत और लगन से खुद का एक रिटेल स्टोर शुरू किया. जो कि अब कपड़े का मशहूर ब्रांड बन गया है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-03-17 11:23:42

Mobile Ads 1x1

China Single Mother Success Story: चीन में एक सिंगल मां ने एक सड़क किनारे की दुकान और सिर्फ 9,240 रुपये (US$100 / 700 युआन) से एक सफल पूरे देश में मशहूर कपड़ों का ब्रांड खड़ा कर दिया. जिससे वो हर साल करोड़ों युआन (23–57 करोड़ रुपये) कमा रही है, जो कि अब ‘नए चीनी-स्टाइल के कपड़ों’ का यह ब्रांड ऑनलाइन दुनिया में एक मिसाल बन गया है. 1990 के दशक में हेनान प्रांत के झेंग्झौ में जन्मी डोंग ना ने अपनी बिजनेस कहानी से पूरी दुनिया के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2012 में डोंग एक सिंगल मां बन गईं; उस समय उनके पास न तो कोई जमा-पूंजी थी और न ही कोई पक्की आमदनी थी. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि अपने बच्चे के लिए दूध का पाउडर खरीदने के लिए उन्हें अपने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेने पड़े थे. उनके बच्चे की उम्र और निजी जानकारी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है.

चीनी महिला डोंग ना ने क्या कहा?

उन्होंने अपने बिजनेस के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें याद है कि जब वे अपनी 20s की शुरुआत में थीं, तब अपने बेफ़िक्र दोस्तों के विपरीत, उन्हें अपने बच्चे की परवरिश अकेले ही करनी पड़ी थी. इसके अलावा, वो आगे कहतीं हैं कि मैं हार नहीं मान सकती थी. अगर मैं हार जाती तो मेरे बच्चे का सहारा बनने वाला कोई नहीं होता. मैं भले ही गरीब रह लूं, लेकिन मेरा बच्चा गरीब नहीं रह सकता. इसी सोच ने मुझे अपनी ज़िंदगी के सबसे मुश्किल दौर से उबरने में मदद की.

परिवार का पेट पालने के लिए शुरू किया काम

अपने परिवार का पेट पालने के लिए डोंग ने रात में लगने वाले बाजारों (नाइट मार्केट) का रुख किया, जहां कम पूंजी और कम जान-पहचान से भी काम चल जाता था. उन्होंने अपनी सारी जमा-पूंजी महर 9240 रुपये लगाकर सड़क किनारे कपड़ों की दुकान लगानी शुरू की और इस तरह एक बिज़नेसवुमन के तौर पर अपने सफ़र की शुरुआत की. डोंग ने ‘हेनान मीडिया ग्रुप’ को बताया कि उनके शुरुआती दिन बेहद मुश्किल भरे थे.

मेहनत और लगन से धीरे-धीरे बढ़ा बिजनेस

पैसे बचाने के लिए वे सुबह 5 बजे उठकर सामान खरीदने जाती थीं, फिर रात में सब्ज़ी मंडी के बाहर कपड़े बेचती थीं और दिन भर में सिर्फ़ 3 से 4 घंटे ही सो पाती थीं. मोल-भाव करने और भारी-भरकम सामान उठाने जैसे हर छोटे-बड़े काम को वे खुद ही संभालती थीं. दुकान चलाने के साथ-साथ अपने बच्चे की देखभाल करना उनके लिए काफ़ी मुश्किल भरा काम था. कई बार तो वे देर रात को जब सड़कें एकदम शांत होती थीं, अपने सोए हुए बच्चे को गोद में लिए सड़कों पर घूमती रहती थीं. उनकी इसी लगन और मेहनत की बदौलत उनका बिज़नेस धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया.

खोला खुद का रिटेल स्टोर

बिजनेस धीरे-धीरे बढ़ने के बाद उन्होंने खुद का रिटेल स्टोर खोल लिया और एक ऐसा मशहूर ब्रांड खड़ा कर लिया है, जिसमें चीनी परंपरा और आज के ज़माने के डिज़ाइन का एक अनोखा मेल देखने को मिलता है. पूरे देश में जगह-जगह स्टोर खुल जाने से उनके ब्रांड की बिक्री लगातार बढ़ रही है और अब वे साल भर में 11.4 करोड़ रुपये (1 करोड़ युआन) से भी ज़्यादा की कमाई कर रही हैं. डोंग ने इस साल 114 करोड़ रुपये (100 मिलियन युआन) का लक्ष्य हासिल करने की बात बताई और उनकी इस यात्रा ने ऑनलाइन कई लोगों को प्रेरित किया है.

MORE NEWS