होम / China Visa Case: भारत चीन वीजा विवाद पर बोले चीनीदूत लियू, कहा- हम एक परिवार की तरह

China Visa Case: भारत चीन वीजा विवाद पर बोले चीनीदूत लियू, कहा- हम एक परिवार की तरह

Shubham Pathak • LAST UPDATED : September 25, 2023, 2:53 am IST
ADVERTISEMENT
China Visa Case: भारत चीन वीजा विवाद पर बोले चीनीदूत लियू, कहा- हम एक परिवार की तरह

China Visa Case

India News(इंडिया न्यूज),China Visa Case: भारत और चीन के बीच मनमोटाव से पूरी दुनिया वाकिफ है। वहीं चीन ने एशियाई खेलों में शामिल तीन भारतीय वुशू खिलाड़ियों को चीनी दूतावास ने वीजा देने से इनकार कर दिया जिसके बाद भारत और चीन के बीच बातें और तेज हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय तीनों खिलाड़ी अरुणाचल प्रदेश के रहवासी हैं।

भारत के साथ काम करने को इच्छुक- लियू

वहीं इस दोनों देशों के बीच चल रहे बवाल के बीच इस मामले में अब चीनी दूत लियू ने भारत और चीन के रिश्ते सुधारने का आह्वान किया है। बता दें कि, महावाणिज्य दूत लियू ने कहा कि, भारत और चीन के बीच संबंध वर्तमान में स्थिर हैं। दोनों देशों के नेताओं में बातचीत जारी है। द्विपक्षीय संबंधों के विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ काम करने के इच्छुक हैं। पड़ोसी देश विश्व शांति के निर्माता, वैश्विक विकास में योगदानकर्ता और व्यापक दृष्टिकोण के साथ अतंरराष्ट्रीय व्यवस्था के रक्षक के रूप में भारत के साथ काम करने के लिए इच्छुक हैं।

  • हम एक परिवार की तरह- लियू

इसके साथ ही लियू ने कहा कि, स्थिर और स्वस्थ चीन-भारत संबंध दोनों देशों के नागरिकों के बुनियादी हित में है। दोनों देशों का सामान्य विकास दुनिया के भविष्य से संबंधित है। एशियाई खेल सबका खेल है। हम एक परिवार हैं। यह द्विपक्षीय मुद्दा है। मैं आपको चीनी दूतावास पहुंचने के लिए आमंत्रित करता हूं।

अनुराग ठाकुर ने अपनी यात्रा की रद्द

चीन के इस बर्ताव के बाद चीन के इस निर्णय का विरोध करते हुए भारतीय केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हांगझू की अपनी आगामी यात्रा रद्द करने का फैसला करते हुए कहा कि, हम किसी भी भारतीय के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं करते। अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग है और अभिन्न अंग ही रहेगा।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT