<
Categories: विदेश

चीनी दूतावास के तहखाने में 208 खूफिया कमरे, अमेरिका ने अपने ‘दोस्त’ को किया अलर्ट

लंदन में टावर ऑफ लंदन के पास रॉयल मिंट कोर्ट साइट पर चीनी दूतावास बनाया जाएगा. इसको लेकर प्रस्तावित नक्शा सामने आया. इससे पता चला कि चीन अपने इस दूतावास में 208 गुप्त कमरे बनाए जा सकते हैं.

Chinese Mega Embassy: अमेरिका ने लंदन में टावर ऑफ लंदन के पास रॉयल मिंट कोर्ट साइट पर बनने वाले चीन के मेगा दूतावास को लेकर खतरे की घटी बजा दी है. 2018 में चीन ने ये साइट खरीदी और अब यहां पर यूरोप का सबसे बड़ा दूतावास बनाने की तैयारी कर रहा है. लगभग 22000 वर्ग मीटर में फैले इस चीनी दूतावास में ऑफिस बनाने के साथ ही रेजिडेंस जैसी तमाम सुविधाएं होंगी. इस दूतावास में ऐसी चीजें तो बनाई ही जा रही हैं, जो लोगों को नजर आएंगी. साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी बनाई जा रही हैं, जो सीक्रेट होंगी. 

चीनी दूतावास में 208 गुप्त कमरे बनाने की तैयारी में चीन

दूतावास की इस बिल्डिंग में कथित तौर पर 208 गुप्त कमरे बनाने की तैयारी भी की जा रही है. हालांकि चीन की इस प्लानिंग ने लंदन और अमेरिका दोनों को चौकन्ना कर दिया है. बीच लंदन में बन रहे इस दूतावास का विरोध किया जा रहा है. लंदन के स्थानीय निवासी टावर हैमलेट्स काउंसिल और ब्रिटिश सांसद इस दूतावास के बनने का विरोध कर रहे हैं. 

2022 में रिजेक्ट किया गया था प्रोजेक्ट

विरोध करने वालों को आशंका है कि चीन का ये दूतावास बनने से ट्रैफिक, सुरक्षा और जासूसी जैसी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 2022 में काउंसिल ने इस प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया था लेकिन 2025 को एक बार फिर लेबर सरकार ने इसे राष्ट्रीय महत्व बताकर इसकी मंजूरी पर विचार किया. इसके बाद इसे मंजूरी दे दी गई.

लेबर पार्टी के फैसले पर चिंतित लोग

अमेरिकी अखबार द टेलीग्राफ ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि लेबर पार्टी ने व्हाइट हाउस लंदन में चीनी दूतावास को मंजूरी दे दी. लेबर पार्टी की ये योजना बेहद चिंतित करने वाली है. कहा जा रहा है कि इस दूतावास की बिल्डिंग में सेंसिटिव केबल्स से कुछ मीटर की दूरी पर एक सीक्रेट बेसमेंट शामिल है.

बनाया जाएगा खूफिया चैंबर

एम्बेसी के नक्शे को देखकर पता चलता है कि इस दूतावास में एक खूफिया चैंबर बनाया जा सकता है, जो सीधे फाइबर-ऑप्टिक केबल्स के बगल में होगा. ये फाइबर ऑप्टिक केबल्स लंदन शहर को फाइनेंशियल डेटा भेजता है. इसके साथ ही इंटरनेट यूज़र्स के लिए ईमेल और मैसेजिंग ट्रैफिक भी भेजता है.

दूतावास के प्रस्तावित नक्शे में दिखाए गए खूफिया कमरे

चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स में बताया गया कि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात का डर जताया है कि चीन UK के जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का गलत इस्तेमाल कर सकता है. ये बात ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में द टेलीग्राफ में खबर छापी गई कि सेंट्रल लंदन में पुराने रॉयल मिंट की जगह पर रहे दूतावास के प्रस्तावित नक्शे में 208 खूफिया कमरे दिखाए गए हैं. हालांकि चीन ने इन खूफिया कमरों के बारे में कोई भी बयान जारी नहीं किया है. उन्होंने न ही इसका समर्थन किया है और न ही खंडन किया है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रोटी गरम’ रिलीज, नम्रता मल्ला संग रोमांस की सारी हदें की पार

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Gana: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना…

Last Updated: April 8, 2026 21:29:39 IST

इंडोनेशियाई शख्स ने पेश की सेवा की मिसाल, 122 साल की बेबस माँ को बच्चे की तरह दुलारते बेटे ने जीता दुनिया का दिल!

इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…

Last Updated: April 8, 2026 21:14:23 IST

FSSAI Action: असली पनीर की पहचान अब होगी आसान! 1.65 लाख सैंपल्स फेल, कंपनियों पर लगा 154 करोड़ रुपए का जुर्माना

FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…

Last Updated: April 8, 2026 21:09:27 IST

Maharashtra: दोस्त की शादी में DJ पर डांस करते-करते युवक की निकल गई जान, अचानक गिरने पर लोगों का लगा मजाक

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…

Last Updated: April 8, 2026 21:04:40 IST

सावधान! आ रहा सदी का सबसे ताकतवर सुपर एल नीनो, मौसम में होगा खतरनाक बदलाव; भारत पर क्या असर पड़ेगा?

सुपर एल नीनो: प्रशांत महासागर में बन रहे सुपर एल नीनो से दुनिया में मौसम…

Last Updated: April 8, 2026 21:00:10 IST

खुद हिंदू होकर बेटे को सिखा रही नमाज! कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही है. जिसको लेकर उनका ट्रीटमेंट…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:23 IST