होम / दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी जिसे देखकर कई राजाओं का फिसल जाता था दिल, जानिए कैसे रखती थी अपनी सुंदरता को बरकरार?

दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी जिसे देखकर कई राजाओं का फिसल जाता था दिल, जानिए कैसे रखती थी अपनी सुंदरता को बरकरार?

Sohail Rahman • LAST UPDATED : September 22, 2024, 10:27 pm IST

Most Beautiful Queen In The World ( मिश्र की खूबसूरत रानी )

India News (इंडिया न्यूज), Most Beautiful Queen In The World: क्लियोपाट्रा प्राचीन मिस्र की रानी थी। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि वह दुनिया की इतनी खूबसूरत रानी थी, जिसकी सुंदरता को देख कई राजाओं का दिल फिसल जाता था। अपनी ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए वह पानी से नहीं बल्कि दूध से नहाती थीं। जानकारी के अनुसार क्लियोपाट्रा गधी के दूध, शहद और कुछ बूंद इत्र के डालकर रोजाना नहाया करती थी। वो अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए  मोम, जैतून का तेल और पौधों के अर्क से बनी क्रीम का इस्तेमाल करती थीं। अगर आप उनके मेकअप की बात करें तो वो उनके लुक को और शाही बना देता था। कोहल आईलाइनर, मैलाकाइट आई शैडो और लाल आयरन ऑक्साइड लिप कलर का प्रयोग करती थीं। ऐसा कहा जाता है कि उनके सबसे फेवरेट परफ्यूम में लोहबान, दालचीनी और गुलाब का फ्रेगनेंस शामिल था।

कैसे बनती थी उनकी लिपस्टिक?

क्लियोपाट्रा के होंठों की लिप्सटिक उनके बोल्ड अवतार को और निखार देती थी। यह उनके पावर और खूबसूरती की प्रतीक मानी जाती थी। जानकारी के अनुसार लिप्सटिक बनाने के लिए इस सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लाल आयरन ऑक्साइड (हेमेटाइट), मोम, जैतून का तेल, पौधों का अर्क (Plant Extract) और कारेलियन का इस्तेमाल किया जाता था। हम आपको बता दें कि मोम और जैतून का तेल नमी देने के लिए यूज किया जाता था। जबकि पौधों का अर्क सुगंघ और रंग देने के लिए काफी ख़ास माना जाता था। तो वहीं कारेलियन एक लाल-भूरे रंग का रत्न होता था, जो लिप्सटिक को चटक रंग देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति लड्डू प्रसाद विवाद पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ‘लोगों को लग रहा है कि उनका धर्म…’

ऐसे रखती थी अपने बालों का ख्याल 

क्लियोपाट्रा अपने बालों का ख़ास ध्यान रखती थी। वो अपने बालों को धोने के लिए पानी, जैतून का तेल और देवदार के तेल के मिश्रण का उपयोग करती थीं।तो वहीं अगर कंडीशनिंग मास्क की बात करें तो इसे बनाने के लिए वह मेंहदी, कसूरी मेथी, गुलाब की पंखुड़ियां और एलोवेरा का मिश्रण तैयार करवाती थीं। उनके बालों को सूखाने के लिए धूप या गर्म पत्थर के तापमान का इस्तेमाल किया जाता था। इसी देखभाल और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर दुनिया की खूबसूरत रानी बन जाती थी। 

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने PM मोदी को लिखा पत्र, बिहार को लेकर रखी ये विशेष मांग

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पाकिस्तान के इस ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म को लेकर भारत में मचा बवाल, MNS नेता ने दे डाली ये बड़ी धमकी
भारत को अमेरिका से मिलने वाला है ये खतरनाक ड्रोन, जिससे मिनटों में तबाह हो जाएगा पाकिस्तान?
‘नमस्ते भी लोकल से ग्लोबल हो गया’, न्यूयॉर्क में मेगा शो के दौरान PM Modi ने किसे दिया इसका श्रेय?
रशियन नहीं इस देश की महिलाएं है सबसे ज्यादा खूबसूरत, इनके आगे ‘इंद्रलोक की अप्सराएं’ भी है फेल
Bareilly News: मंत्री जेपीएस राठौर ने ट्रेन हादसे को लेकर कांग्रेस-सपा को ठहराया जिम्मेदार, कही ये बात
दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी जिसे देखकर कई राजाओं का फिसल जाता था दिल, जानिए कैसे रखती थी अपनी सुंदरता को बरकरार?
Tirupati Laddu Controversy: लड्डू विवाद: मथुरा में दुकानों में बिकने वाले प्रसाद की होगी जांच, एफएसडीए ने जुटाए सैंपल
ADVERTISEMENT