India News (इंडिया न्यूज), Covid New Variant In Britain: कोरोना ने जो तबाही मचाई है उससे काफी हद तक लोग उभर गए हैं। लेकिन अक्सर सामने आ रहा इसका नया वेरिएंट लोगों को डरा रहा है। अब इसका एक और नया रूप तबाही मचाने को तैयार है। जिसके लक्षण किसी देश में दिखने भी लगे हैं। चलिए जानते हैं उसके बारे में। उस नए वैरिएंट का नाम है BA.2.86 या पिरोला स्ट्रेन। यह COVID-19 का एक अत्यधिक म्यूटेंट वैरिएंट है। बता दें कि इसके संक्रमण के लक्षण अलग हैं। बता दें कि इसकी दस्तक में हो चुकी है वह भी यूके में। यहां ज्यादा मामले सामने नहीं हैं लेकिन डॉक्टरों ने सावधान किया है। उनका कहना है कि इस बीमारी के लक्षण बदल रहे हैं। संक्रमितों के चेहरे प्रभावित होने लगे हैं। जो Covid-19 के लक्षण थे जैसे- स्वाद या गंध की अनुभूति में कमी, तेज खांसी और सांस फूलना जैसे मामले)। यह अब मामूली हो गए हैं।
BA.2.86 के नए लक्षण
- दस्त
- थकान,
- दर्द,
- तेज बुखार,
- नाक बहना
- गले में खराश
बाहर से दिखने वाले लक्षण
डॉक्टरों की मानें तो इसके लक्षण बाहर से दिख रहे हैं जैसे;
- आंखों में जलन या गुलाबी आंख
- खराब त्वचा या उसपर चकत्ते बनना
डॉक्टर यह लक्षण दिखते ही चेकअप करवाने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो ‘उन्हें इसके एक नए लक्षण का भी पता चला है। जो कि श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, जिसमें नाक और वॉयस बॉक्स (Vocal Cord) भी शामिल हैं।
टीका लगवाने की सलाह
टीका लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। इस अभियान में तेजी लाने को कहा गया है। कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। लोगों से अपील की जा रही है कि जिसने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है वह तुरंत लगवाएं।
यह भी पढ़ें:-