<
Categories: विदेश

Middle East War: मिडिल ईस्ट संकट का असर, DGCA का बड़ा निर्देश, 11 एयरस्पेस से बचें एयरलाइंस

DGCA Alert: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच DGCA ने एयरलाइनों को 11 हवाई क्षेत्रों से बचने के लिए कहा है. युद्ध के बढ़ते जोखिमों के चलते यह एडवाइजरी 28 मार्च तक लागू रहेगी.

DGCA Alert: पश्चिम एशिया के देशों में बढ़ते संघर्ष के बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कल यानी गुरुवार को एयरलाइनों को 11 हवाई क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है. मध्य पूर्व और फारस की खाड़ी इलाकों में मौजूद जोखिमों का हवाला देते हुए, डीजीसीए ने कहा कि यह सलाह 28 मार्च तक लागू रहेगी.

हमलों से हवाई क्षेत्र प्रभावित होने का खतरा

डीजीसीए के सलाह के मुताबिक, ईरान के भीतर हाल ही में हुए अमेरिकी और इजरायली सैन्य हमलों ने नागरिक उड्डयन के लिए उच्च जोखिम वाला वातावरण बना दिया है, और तेहरान की जवाबी हमलों से क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र प्रभावित होने की आशंका जताई है. इसमें कई तरह के खतरों की चेतावनी भी दी गई, जिनमें अमेरिकी और इजरायली संपत्तियों पर संभावित हमले शामिल हैं. यह न केवल ईरानी हवाई क्षेत्र बल्कि पड़ोसी देशों को भी प्रभावित कर सकते हैं. नियामक ने चल रहे सैन्य अभियानों से बढ़े जोखिमों का जिक्र किया और परिचालन त्रुटियों की संभावना पर भी चिंता जताई है.

हाई रिस्क जोन वाले हवाई क्षेत्र

एडवाइजरी में बताया गया है कि उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में ये सभी ऊंचाई और उड़ान स्तर शामिल हैं. अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के आधार पर, डीजीसीए ने सभी भारतीय ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे विशिष्ट परिस्थितियों को छोड़कर, सभी प्रभावित हवाई क्षेत्र के भीतर संचालन से बचें.
  1. सऊदी अरब
  2. ईरान
  3. इजराइल
  4. कतर
  5. कुवैट
  6. लेबनान
  7. इराक
  8. जॉर्डन
  9. यूएई
  10. बहरीन
  11. ओमान

एयरस्पेस अलर्ट 28 मार्च तक सतर्कता

डीजीसीए ने प्रभावित क्षेत्र के हवाई अड्डों के लिए उड़ानों की व्यापक आकस्मिक योजना की आवश्यकता पर भी फोकस किया है. खासकर उन हवाई अड्डों के लिए जहां अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनें परिचालन जारी हैं. यहां बताया गया है, प्रभावित देशों और राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए सभी अपडेटेड वैमानिकी सूचना प्रकाशनों और नोटाम पर बारीकी से ध्यान रखें.यह भी बताया गया है कि 11 प्रभावित हवाई क्षेत्रों के साथ-साथ, सीरिया और यमन के हवाई क्षेत्र के संबंध में पहले जारी की गई सलाह भी पूरी तरह से प्रभावी रहेगी. दिया गया यह सलाह 28 मार्च तक वैध रहेगी. जब तक कि इसकी समीक्षा न की जा सके.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

अनंत अंबानी एक दिन में जितना करते हैं खर्च, उतना कमाने में आम लोगों को लग जाएंगे 10 साल; हैरान कर देगा नेटवर्थ

Anant Ambani Net Worth: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी…

Last Updated: April 9, 2026 19:15:47 IST

AI+ का बड़ा धमाका, दुनिया का सबसे सस्ता Flip Smartphone लॉन्च, भारत में पेश किए 3 नए मॉडल

AI+ Nova Flip 5G: AI+ ने भारत में दुनिया का सबसे किफायती फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च…

Last Updated: April 9, 2026 19:12:36 IST

Kerala Exit Poll Date 2026: केरल में आज क्यों नहीं जारी हुआ एग्जिट पोल? क्या है चुनाव आयोग की गाइडलाइन,जानें कब तक आएगा रिजल्ट

Kerala Exit Poll Date 2026: आज केरल में विधामसभा का चुनाव सम्पन्न हुआ हैं. ऐसे…

Last Updated: April 9, 2026 19:08:28 IST

Assam Exit Poll Date: क्या होता है एग्जिट पोल? असम में आज क्यों नहीं हुआ जारी, जानें तारीख

Assam Exit Poll April 2026 Date: आज असम में चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में…

Last Updated: April 9, 2026 18:56:29 IST

हंसिका मोटवानी ने भाभी पर किया मानहानि केस, लगाए गंभीर आरोप, मांगा 2 करोड़ का हर्जाना

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी एक्स भाभी पर 2 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया…

Last Updated: April 9, 2026 18:50:57 IST

बागेश्वर में बेटियों के साथ सरेआम गुंडागर्दी परिजनों का आरोप, छेड़खानी का विरोध करने पर कमरे में बंद कर किया टॉर्चर!

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल…

Last Updated: April 9, 2026 18:56:04 IST