होम / इसराइल- हमास के जंग में भारतीयों की मुश्किलें बढ़ी, सोना पहुंचा 56000 के पार

इसराइल- हमास के जंग में भारतीयों की मुश्किलें बढ़ी, सोना पहुंचा 56000 के पार

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 15, 2023, 6:40 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),(प्रिंस शर्मा),  इसराइल और हमास के बीच युद्ध  जारी है जिसका असर पूरे अंतरराष्ट्रीय बाजार पर देखा जा सकता है। युद्ध के बाद सोने में ₹3000 की बढ़त देखी गई है। 7 अक्टूबर को सोने का भाव 53000 प्रति तोला था। जो आज 56000 प्रति तोला हो गया है। कारोबारी का मानना है कि इसराइल हमास युद्ध और त्योहारों के सीजन को देखते हुए सोना महंगा होता जा रहा है। इसके दाम और बढ़ाने की उम्मीद है।

युद्ध में सोने के भाव छूने लगते हैं आसमान

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेवानिवृत अर्थशास्त्र के प्रोफेसर ने बताया कि जब भी विश्व में किसी भी देश के बीच युद्ध होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता का माहौल हो जाता है। खासतौर पर सोने के भाव आसमान छूने लगते हैं। क्योंकि सोना एक विश्वसनीय संपत्ति है जब युद्ध होता है तो इसकी सप्लाई अस्थिर हो जाती है।जिसके कारण सबसे ज्यादा असर सोने पर देखने को मिलता हैं।

युद्ध के माहौल में बढ़ता जा रहा है सोना का दाम लगातार

वही सोना खरीदारों का कहना है की विश्व में हो रहे कई देशों के बीच युद्ध के माहौल में सोना लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके दाम लगातार बढ़ने के कारण यह लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। जिन्हें इस बात को लेकर काफी चिंता है।

त्योहारों का सीजन 

ज्वेलरी शोरूम के सेल एग्जीक्यूटिव प्रिंस शर्मा का कहना है की 7 अक्टूबर के बाद सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। उन्होंने इसके दो कारण बताए हैं एक तो हमास और इजराइल का युद्ध , दूसरा त्योहारों का सीजन, जिसके चलते उन्होंने छूट भी देनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT