What is ANTIFA: अमेरिका में चार्ली किर्क की हुई हत्या के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने एंटीफा समूह के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया है।
donald trump on antifa
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एंटीफा (ANTIFA) को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है. दरअसल, उनका कहना है कि ये एक आतंकवादी संगठन है. जी हां ये घोषणा उनके करीबी साथी और दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के कुछ दिनों बाद ही की गई है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, राष्ट्रपति ट्रंप ने एंटीफा को (ANTIFA) धन मुहैया कराने वालों के खिलाफ सख्त कानूनों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दे डाली है.
इसे लेकर ट्रंप ने लिखा कि मुझे अपने सभी अमेरिकी देशभक्तों को यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि मैं एंटीफा को एक बीमार, खतरनाक, कट्टरपंथी वामपंथी आपदा मानता हूं और इसे एक एक प्रमुख आतंकवादी संगठन घोषित कर रहा हूं. उन्होंने ये भी कहा कि ANTIFA को फंड करने वालों की हाई लेवल जांच की जाएगी और दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा.
सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज़ (CSIS), एक गैर-लाभकारी नीति अनुसंधान संगठन, एंटीफ़ा को अति-वामपंथी अतिवादियों का एक नेटवर्क बताता है जो फ़ासीवादी, नस्लवादी या दक्षिणपंथी दक्षिणपंथी अतिवादियों का विरोध करते हैं. CSIS के मुताबिक, एंटीफ़ा द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सबसे आम प्रतीक 1917 की रूसी क्रांति का लाल झंडा और 19वीं सदी के अराजकतावादियों का काला झंडा हैं.
एंटीफ़ा समूह अक्सर दक्षिणपंथी सभाओं और रैलियों को बाधित करने के लिए विरोध प्रदर्शन करते हैं. कहा जाता है कि वे सोशल मीडिया, एन्क्रिप्टेड पीयर-टू-पीयर नेटवर्क और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप के ज़रिए अपनी गतिविधियाँ संचालित करते हैं.
बाल-बाल बची Trump की जान! विमान यात्रा के दौरान हुआ कुछ ऐसा, कांप उठे अमेरिकी राष्ट्रपति
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…