इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Article Viral Again : चीन भारत के सीमावर्ती इलाकों के अलावा भी अपने पड़ोसी देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों पर सेंधमारी की तैयारी में है। 2040 में उसका अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) पर हमला करके भारत के इस राज्य को तिब्बत का हिस्सा बनाने का प्लान है। एक आर्टिकल में इस बात खुलासा हुआ है। दुनियाभर में इन दिनों यह आर्टिकल चर्चा का विषय बना है। बता दें कि यह आर्टिकल चीनी वेबसाइट सोहू पर वर्ष 2013 में लिखा गया था। ताइवान में मामले ड्रैगन की कड़ी नीतियों को लेकर लिखा गया यह आर्टिकल इन दिनों फिर से वायरल हो गया है। इसमें चीन के कई एक्सपर्ट्स, सैन्य अधिकारी, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और एनालिस्ट्स की बातें हैं। इसमें कहा गया था कि चीन 2025 तक ताइवान पर कब्जा कर लेगा। लेख ताइवान के कब्जे पर ही खत्म नहीं होता है, बल्कि इसमें चीन के कई पंचवर्षीय प्लान की रूपरेखा भी बताई गई है कि कैसे चीन धीरे-धीरे अपना विस्तार करता रहेगा। इस आर्टिकल के मुताबिक चीन 2030 तक वियतनाम और फिलीपिंस जैसे देशों को मात देकर दक्षिण चीन सागर पर पूरी तरह से कब्जा जमा लेगा। 2040 में अरुणाचल को तिब्बत का हिस्सा बनाने के बाद 2045 में चीन सेनकाकुस द्वीप से जापान को हटाकर अपना लाल झंडा लहराएगा। इसके बाद मंगोलिया पर हमला करके उसे चीनी इनर मंगोलिया का हिस्सा बना देगा। मंगोलिया पर कब्जा करने के बाद चीन, रूस पर 2060 में हमला करेगा और कथित तौर पर रूस के नियंत्रण वाले चीनी क्षेत्र को चीन में मिलाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन जापान और रूस के सैनिकों को हराने में सक्षम रहेगी।
कई अलगाववादी आंदोलनों में धकेलने का प्लान
रिपोर्ट के मुताबिक चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का दक्षिणी हिस्सा मानता है। वायरल आर्टिकल में कहा गया है कि चीन भारत को कई अलगाववादी आंदोलनों में धकेल देगा ताकि भारत का अरुणाचल प्रदेश फोकस से हट जाए और इसी मौके पर चीन अरुणाचल पर हमला करके कब्जा कर लेगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ चीन के पास दूसरा प्लान भी तैयार है। आर्टिकल के मुताबिक चीन, पाकिस्तान को कश्मीर पर हमला करने को कहेगा और फिर चीन अरुणाचल प्रदेश पर हमला कर देगा। चीन का मानना है कि भारत एक साथ दो मोर्चे पर युद्ध नहीं लड़ सकता है और ऐसी स्थिति में भारत कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को खो देगा।