Live
Search
Home > विदेश > खुशखबरी! दुबई से उड़ने लगीं फ्लाइट्स, मौत के साये से निकलकर दिल्ली पहुंचा अबू धाबी का पहला विमान!

खुशखबरी! दुबई से उड़ने लगीं फ्लाइट्स, मौत के साये से निकलकर दिल्ली पहुंचा अबू धाबी का पहला विमान!

Dubai flights resume: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच UAE और मस्कट से भारत के लिए उड़ानें शुरू! दिल्ली और मुंबई समेत इन शहरों के लिए बड़ी राहत, जानें किन एयरलाइंस ने दी खुशखबरी और क्या हैं नियम...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 2, 2026 23:09:49 IST

Mobile Ads 1x1

Iran Israel conflict: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई दिनों तक बाधित रहने के बाद, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हवाई यात्रा फिर से शुरू होने लगी है. दुबई और अबू धाबी ने सीमित उड़ान संचालन (limited flight operations) फिर से शुरू करने की तैयारी कर ली है. सोमवार रात अबू धाबी से एक विमान नई दिल्ली पहुंचा, जिसमें मध्य पूर्व के तनाव के कारण फंसे यात्री सवार थे.

मुख्य अपडेट्स

  • फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, एतिहाद का विमान EY216 दोपहर 3:42 बजे अबू धाबी से रवाना हुआ और रात 8:31 बजे नई दिल्ली में उतरा.
  • अधिकारियों और एयरलाइनों ने घोषणा की कि सोमवार शाम से चुनिंदा सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी. खाड़ी देशों में हवाई क्षेत्र (airspace) बंद होने के कारण फंसे हजारों यात्रियों के लिए यह एक बड़ी राहत है.
  • दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय ने पुष्टि की कि फ्लाईदुबई ने सीमित शेड्यूल पर परिचालन शुरू कर दिया है। उन्होंने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी बुकिंग और फ्लाइट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर लें.
  • एमिरेट्स ने कहा कि वे फिलहाल सीमित उड़ानें शुरू कर रहे हैं और उन यात्रियों को प्राथमिकता दे रहे हैं जिनकी बुकिंग पहले से थी. एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि बाकी सभी उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी.
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अनाउंस किया है कि वह 3 मार्च, 2026 से मस्कट से दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड, मंगलुरु, मुंबई और तिरुचिरापल्ली के लिए रेगुलर फ़्लाइट्स ऑपरेट करेगी. मस्कट से पहली फ़्लाइट सुबह 10:25 बजे तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना होगी.
  • मौजूदा हालात में एयर इंडिया एक्सप्रेस खाड़ी देश से भारत के लिए फ़्लाइट्स ऑपरेट करने वाली पहली इंडियन एयरलाइन बन जाएगी। पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑफ़िशियल वेबसाइट पर अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक करें और अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स अपडेट रखें.
  • यहां भी परिचालन आंशिक रूप से फिर से शुरू हो गया है। वहां फंसे ट्रांजिट यात्रियों को निकालने के लिए तीन घंटे के भीतर कम से कम 15 एतिहाद विमानों ने उड़ान भरी.
  • भारतीय विमानन मंत्रालय ने बताया कि तनाव के चलते आज के लिए निर्धारित 357 उड़ानें रद्द कर दी गईं.

युद्ध की ताजा स्थिति क्या है?

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद ईरान ‘सर्वाइवल मोड’ में आ गया है. उनकी मृत्यु के बाद ईरान के शासन का भारत से कनेक्शन भी चर्चा में है. तेहरान के गांधी अस्पताल पर इजरायली बमबारी की खबरें हैं, वहीं एक ईरानी मिसाइल द्वारा 10 इंटरसेप्टर रॉकेटों को चकमा देकर लक्ष्य पर हमला करने का वीडियो सामने आया है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक तेल टैंकर पर हमला किया है, जिसमें 15 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे. ईरान युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार (दलाल स्ट्रीट) को 7.8 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है.

MORE NEWS

Home > विदेश > खुशखबरी! दुबई से उड़ने लगीं फ्लाइट्स, मौत के साये से निकलकर दिल्ली पहुंचा अबू धाबी का पहला विमान!

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 2, 2026 23:09:49 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS