होम / धरती की इस जगह 'प्लाज्मा बुलबुले' छोड़ गए थे एलियन? फटी रह गईं वैज्ञानिकों की आंखें, दिमाग घुमा देगा नया अपडेट

धरती की इस जगह 'प्लाज्मा बुलबुले' छोड़ गए थे एलियन? फटी रह गईं वैज्ञानिकों की आंखें, दिमाग घुमा देगा नया अपडेट

Sohail Rahman • LAST UPDATED : September 16, 2024, 2:43 pm IST

Pyramid Plasma Bubbles पिरामिड से निकल रहे प्लाज्मा बुलबुले का कारण एलियंस हैं?

India News (इंडिया न्यूज), Pyramid Plasma Bubbles: वैज्ञानिकों ने मिस्र में पिरामिडों के आसपास कई बार कुछ असामान्य चीजें तैरती देखी हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने पिरामिडों के ऊपर तथाकथित ‘प्लाज्मा बुलबुले’ के रहस्य को उजागर करने का दावा किया है। ऐसे बुलबुलों को लेकर अमूमन कई तरह की साजिशों की अटकलें लगाई जाती हैं। इनमें एलियंस के शामिल होने का भी दावा किया जाता है। लेकिन चीनी वैज्ञानिकों ने ऐसी सभी साजिशों को नकार दिया है और दावा किया है कि इसके पीछे पूरी तरह से प्राकृतिक और वैज्ञानिक कारण  है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि ऐसे बुलबुले मिडवे द्वीप पर भी पाए गए हैं। जहां कभी अमेरिका का एक महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा हुआ करता था। उनका कहना है कि एलियंस प्लाज्मा बुलबुले पैदा नहीं कर सकते हैं। 

इस शोध के लिए किस चीज का किया गया इस्तेमाल?

हम आपको बात दें कि इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने बुलबुलों को खोजने के लिए उन्नत लो लैटीट्यूड लॉन्ग रेंज आयनोस्फेरिक रडार (LARID) का इस्तेमाल किया था। ये भूमध्यरेखीय प्लाज्मा बुलबुले पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में आवेशित कणों के गायब होने के कारण बनते हैं। इससे एक ऐसा क्षेत्र बनता है। जहां इलेक्ट्रॉन कम होते हैं, जिसे वैज्ञानिक बुलबुले की तरह मानते हैं। ये बुलबुले सैकड़ों मील तक फैल सकते हैं। ये GPS और सैटेलाइट संचार जैसी चीजों को भी बाधित कर सकते हैं। बीजिंग में चीनी विज्ञान अकादमी के विभाग भू-विज्ञान और भू-भौतिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने अगस्त में कहा था कि पिछले साल नवंबर में उनके रडार पर सौर तूफान से उत्पन्न प्लाज्मा बुलबुले देखे गए थे। ये बुलबुले मिस्र और निचले अक्षांशों पर अन्य क्षेत्रों में पाए गए थे।

अमेरिका समेत 4 देशों से बदला लेगा ये मुस्लिम देश, जानें क्यों दे डाली खुली धमकी?

 

इस बुलबुले का पता लगाने के लिए राडार का विकास महत्वपूर्ण

प्लाज्मा बुलबुले का पता लगाने के लिए ऐसे रडार का विकास बहुत जरुरी है। क्योंकि वे आधुनिक युद्ध के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा हैं। महासागरों पर बड़े पैमाने पर दीर्घकालिक अवलोकन सुविधाओं की कमी ने हमारी समझ और प्रारंभिक चेतावनी क्षमताओं में बाधा डाली है। इसे संबोधित करने के लिए चीनी वैज्ञानिकों ने दुनिया भर के निम्न-अक्षांश क्षेत्रों में तीन से चार LARID-जैसे ओवर-द-होराइज़न रडार का एक नेटवर्क स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

यहां भगवान की मूर्ति पीने लगती है शराब, रहस्य जानकर चकरा जाएंगे आप

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT