India News (इंडिया न्यूज),Mine Collapse: अफ्रीका के माली में एक अवैध सोने की खदान ढहने से 70 लोगों की मौत की खबर आई है। हादसे से जुड़े लोगों के मुताबिक मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। खदान ढहने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।
हादसे के कारणों का अभी तक कोई जानकारी
अफ्रीकी सरकार के राष्ट्रीय भूविज्ञान और खनन निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी करीम बार्थे ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस को दुर्घटना के विवरण की पुष्टि की और इसे एक दुर्घटना बताया। हालांकि, हादसे के कारणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि जब हादसा शुक्रवार को हुआ तो इसकी जानकारी मंगलवार को क्यों दी गई।
अवैध सोने की खदान धंसी
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी कौलिकोरो क्षेत्र के कंगाबा जिले में अवैध सोने की खदान धंस गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अफ्रीका के माली में सोने की खदान ढहने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। यहां छोटे पैमाने के खननकर्ता अक्सर सुरक्षा उपायों की अनदेखी करते हैं। जिसके चलते आए दिन बड़ी संख्या में लोगों की मौत की घटनाएं सामने आती हैं। माली अफ़्रीका का तीसरा सबसे बड़ा सोना उत्पादक है।
अवैध खनन को रोकने की मांग
देश की सरकार में कार्यरत अधिकारियों ने मांग उठाई है कि सरकार को देश में अवैध खनन को रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए। ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। देश के खनन मंत्रालय ने एक बयान में हादसे पर गहरा अफसोस जताया है। उन्होंने खनिकों के साथ-साथ खनन स्थलों के पास रहने वाले समुदायों से भी सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ेंः-
- Telangana News: तेलंगाना पुलिस ने विरोध कर रहे छात्र को बाल पकड़कर घसीटा, देखें वीडियों
- Ram Mandir: अयोध्या में प्रतिदिन बढ़ रही भक्तों की भीड़, प्रशासन ने बंद किए कई रास्तें