Live
Search
Home > विदेश > खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी खबर: युद्ध के बीच IMA ने जारी किए इमरजेंसी नंबर, तुरंत करें सेव!

खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी खबर: युद्ध के बीच IMA ने जारी किए इमरजेंसी नंबर, तुरंत करें सेव!

खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के बीच फंसे भारतीयों के लिए IMA ने उठाया बड़ा कदम! अपनों की सुरक्षा के लिए इन इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों को जानना है बेहद जरूरी. पढ़ें...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 2, 2026 22:28:34 IST

Mobile Ads 1x1

अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात ने खाड़ी देशों (Gulf Countries) में रहने वाले भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है. कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों में मौजूदा हालात का असर वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों पर भी पड़ रहा है. इस मुश्किल समय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने एकजुटता दिखाई है और मदद का हाथ बढ़ाया है. IMA ने उन सभी भारतीय नागरिकों और अपने सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना जताई है जो अभी इन प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं. 

घबराएं नहीं, इन नंबरों पर करें संपर्क

IMA ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आपातकालीन स्थिति के लिए भारतीय दूतावासों के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर साझा किए हैं:

देश हेल्पलाइन नंबर
कुवैत +965-65501946
ओमान +968-98282270, 80071234 (टोल फ्री)
सऊदी अरब 00-966-11-4884697, 8002471234 (WhatsApp Only)
बहरीन 00973-39418071
UAE 800-46342 (टोल फ्री), +971543090571

IMA से सीधा संपर्क

Screenshot 20260302 222536

दूतावासों के अलावा, IMA के सदस्य या उनके परिवार किसी भी प्रकार की सहायता या समन्वय के लिए IMA के मानद वित्त सचिव (Hony. Finance Secretary) डॉ. पीयूष जैन से उनके मोबाइल नंबर 9810316769 पर संपर्क कर सकते हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने लिखा ‘हम इस मुश्किल समय में अपने हर भाई-बहन के साथ खड़े हैं. कृपया संयम बरतें और इस जानकारी को उन लोगों तक जरूर पहुंचाएं जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.’  

MORE NEWS

Home > विदेश > खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी खबर: युद्ध के बीच IMA ने जारी किए इमरजेंसी नंबर, तुरंत करें सेव!

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 2, 2026 22:28:34 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS