होम / India Vs Bharat: जानें क्यों इंडिया के नाम पर अपना दावा पेश कर सकता है पाकिस्तान ?

India Vs Bharat: जानें क्यों इंडिया के नाम पर अपना दावा पेश कर सकता है पाकिस्तान ?

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : September 6, 2023, 5:28 pm IST
India Vs Bharat: जानें क्यों इंडिया के नाम पर अपना दावा पेश कर सकता है पाकिस्तान ?

India Vs Bharat

India News(इंडिया न्यूज़),India Vs Bharat: भारत साल जी 20 की मेजबानी कर रहा है।जी 20 डिनर इन्विटेशन कार्ड पर इंडिया की जगह भारत लिखा गया है। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बता दे कार्ड पर राष्ट्रपति द्रौपदा मुर्मू को प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के बजाय प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है। इस के बाद कयास लगाया जाने लगा कि शायद प्रधांनमत्री मोदी इंडिया का नाम बदल कर भारत रखना चाहती है।

इंडिया के नाम पर अपना दावा पेश कर सकती है पाकिस्तान

हाल ही में पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर इंडिया नाम की मान्यता आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र में रद्द कर दी जाती है तो पाकिस्तान इंडिया के नाम पर अपना दावा पेश कर सकती है। आपको बता दें कि पाकिस्तान काफी लंबे समय से ये दलील देता आया है कि इंडिया नाम सिंधु क्षेत्र को दर्शाता है। इसके बाद शायद पाकिस्तान की नजरें इंडिया नाम पर हो सकती है।

वहीं South Asia Index report की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा है कि अगर भारत संयुक्त राष्ट्र स्तर पर आधिकारिक तौर पर इसकी मान्यता रद्द कर देता है तो पाकिस्तान भारत नाम पर दावा कर सकता है।

जिन्ना ने किया था इंडिया नाम का विरोध

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना ने इंडिया नाम का विरोध किया था। उन्होंने ब्रिटिश भारत की ओर से नए स्वतंत्र देश के नाम के रूप में इंडिया नाम के अपनाने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसके जगह पर हिंदुस्तान या भारत का सुझाव दिया था।

जिन्ना ने इंडिया नाम को लेकर कही थी यह बात 

एक बार साल 1947 में भारत की आजादी के एक महीने बाद मोहम्मद अली जिन्ना एक कला प्रदर्शनी का अध्यक्ष बनने के लिए लुईस माउंटबेटन के तरफ से भेजे गए निमंत्रण को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। लुईस माउंटबेटन के तरफ से भेजे गए निमंत्रण पत्र पर हिंदुस्तान के बजाय इंडिया शब्द का इस्तेमाल किया गया था। उस वक्त इस घटना के बाद जिन्ना ने भारत के आखिरी गवर्नर रहे माउंटबेटन को एक पत्र लिखा और कहा कि ये दुख की बात की कुछ अज्ञात कारणों की वजह से भारत ने इंडिया नाम को अपना लिया है।

यह भी पढ़ें-India Bharat controversy: देश का नाम बदलने के लिए सरकार को खर्च करने होगें 14 हजार करोड़ रुपये, जानें क्या है फॉर्मूला

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT