होम / UN Peacekeepers: आज संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, भारत भेजता है सबसे ज्यादा सैनिक, सेना ने किया याद

UN Peacekeepers: आज संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, भारत भेजता है सबसे ज्यादा सैनिक, सेना ने किया याद

Roshan Kumar • LAST UPDATED : May 29, 2023, 4:25 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), UN Peacekeepers, दिल्ली: भारतीय सेना ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का 75 वें अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाया। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, उप थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार और नौसेना और वायु सेना, विदेश मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

  • भारत के 159 जवानों ने बलिदान दिया
  • दो लाख से ज्यादा सैनिकों ने हिस्सा लिया
  • पहला काम फिलिस्तीन में किया

आज ही के दिन 1948 में पहला संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, संयुक्त राष्ट्र ट्रूस पर्यवेक्षण संगठन (UNTSO) ने फिलिस्तीन में संचालन शुरू किया था। हर साल इस दिन, संयुक्त राष्ट्र और दुनिया भर के देश उन सभी पुरुषों और महिलाओं के समर्पण और साहस को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सेवा की है या सेवा कर रहे हैं और शांति बहाली के लिए अपनी जान दी।

159 सैनिकों ने दिया बलिदान

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस की 75वीं वर्षगांठ है। भारत संयु्क्त राष्ट्र के शांति मिशनों में सबसे ज्यादा योगदान देता है। अब तक भारत के 2,75,000 सैनिक शांति मिशन पर जा चुके है। अभी भारत के 5,900 सैनिक 12 संयुक्त राष्ट्र के मिशन पर तैनात है। अब तक भारत के 159 जवानों ने इन मिशनों में अपनी जान दी है। भारतीय सेना ने शांति अभियानों में आला प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (CUNPK) की स्थापना की है। केंद्र हर साल 12,000 से अधिक सैनिकों को प्रशिक्षित करता है।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Neom Project: क्या है नियोम प्रोजेक्ट? जिसके लिए सऊदी सरकार जमीन खाली कराने के लिए लोगों की करा रही हत्या- Indianews
Heeramandi: हीरामंडी के बजट और कास्ट फीस का खुलासा, इस एक्ट्रेस को मिला सबसे ज्यादा पेमेंट- Indianews
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के सबसे शुभ दिन पर क्या करें और क्या न करें, जानें पूरी डिटेल- Indianews
IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने- Indianews
Belgium में 10 नाबालिग लड़कों ने किया लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, सबसे कम उम्र का आरोपी 11 वर्ष का- Indianews
लोगों से प्रोटीन सप्लीमेंट्स न लेने का आग्रह, जानें ICMR ने क्या दी सलाह- Indianews
America Election: ‘वोट नहीं दे सकती क्योंकि…’, अमेरिकी लेखिका ने विवेक रामास्वामी को वोट नहीं देने की बताई वजह- Indianews
ADVERTISEMENT