5.9 Kg Baby Born In New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाली टेरिका और उनके पति शॉन को अंदाजा तो था कि उनका बच्चा थोड़ा बड़ा हो सकता है, लेकिन जब ‘शॉन जूनियर’ का वजन 13 पाउंड (5.9 किलो) निकला, तो डॉक्टर भी दंग रह गए. दरअसल, आमतौर पर नवजात शिशुओं का वजन 2.5 से 3.5 किलो के बीच होता है, लेकिन शॉन जूनियर ने इन मानकों को पीछे छोड़ दिया. तो वहीं, दूसरी तरफ मां ने मजाकिया लहजे में कहते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे उन्होंने सीधे 3 महीने के बच्चे को जन्म दिया हो, क्योंकि उसे नवजात के कपड़े फिट ही नहीं आ रहे हैं.
अस्पताल प्रशासन के लिए भी यह दिन ऐतिहासिक रहा. तो वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर में शॉन जूनियर के साथ उसी दिन जन्मी नन्हीं मार्गोट को देखा जा सकता है, जिसका वजन शॉन के मुकाबले बेहद कम (1.8 किलो) था. हालांकि, दो अलग-अलग शारीरिक बनावट वाले इन बच्चों के एक साथ जन्म ने अस्पताल के स्टाफ और इंटरनेट यूजर्स को भी पूरी तरह से हैरान कर दिया है.
हर जन्म की अपनी अनोखी कहानी
सेंट्रलस हेल्थ की निदेशक रॉबिन टॉर्गाल्स्की ने इस घटना को सुंदरता का उदाहरण बताया. जिसपर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि चाहे बच्चा 4 पाउंड का हो या 13 पाउंड का, चिकित्सा टीम हर स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहती है.
तो वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल ने दोनों परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शॉन जूनियर और मार्गोट की यह जोड़ी हमेशा के लिए इस अस्पताल की यादों में दर्ज हो गई है. फिलहाल, इस अनोखी कहानी की दुनिया भर में चर्चा की जा रही है.