239 Crore Bonus Viral Video: चीन की एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी लिमिटेड, इन दिनों अपने कर्मचारियों को बोनस देने के अनोखे मामले को लेकर पूरे इंटेरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. आमतौर पर कंपनियां बोनस सीधे बैंक के खाते में पूरी तरह से ट्रांसफर करती है लेकिन यहां का मामला बेहद ही अलग देखने को मिल रहा है. कंपनी के वार्षिक समारोह में टेबल पर करोड़ों की नकदी रखी गई और कर्मचारियों से कहा गया कि एक निश्चित समय सीमा के अंदर ही जितने ज्यादा नोट गिन लेंगे वह पूरी राशि उनकी जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, यह शानदार आयोजन 13 फरवरी को हेनान प्रांत में हुआ, जिसमें लगभग 7 हजार कर्मचारियों ने शिरकत की. तो वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने इस साल अपने कुल मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा, लगभग 180 मिलियन युआन, बोनस के रूप में बांटने का सबसे बड़ा फैसला किया. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कर्मचारी उत्साह के साथ नोटों की गड्डियां गिनते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, कंपनी के मालिक कुई पीजुन का मानना है कि युवा कर्मचारी ज्यादातर कर्ज और लोन के बोझ तले दबे होते हैं, इसलिए उन्हें सीधे नकद सहायता देना उनके जीवन को आसान बनाने का एक सबसे बेहतरीन प्रयास है.
यहां देखें वायरल वीडियो
✨🇨🇳This is the scene where a Chinese company is handing out year-end bonuses – millions of RMB in cash that’s simply impossible to hold in your arms.😂 pic.twitter.com/VaLCZmfj6O
— 🇨🇳XuZhenqing徐祯卿 (@XueJia24682) February 13, 2026
मुनाफे का 70% हिस्सा कर्मियों के नाम
आप इस कंपनी से यह अंदाजा लगा सकते हैं कि साल 2025 में हुए 270 मिलियन युआन के शुद्ध लाभ में से करीब 70 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों के बीच बांट दिया जा रहा है. दरअसल, यह कंपनी ने न सिर्फ पुरुषों बल्कि महिला कर्मचारियों का भी खास तौर से ध्यान रखा है. जहां, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी लाखों युआन का बोनस वितरित किया जा रहा है.
कर्मचारियों के प्रति सम्मान की मिसाल
तो वहीं, दूसरी तरफ साल 2002 में स्थापित यह क्रेन निर्माता कंपनी अब 130 से ज्यादा देशों में अपना कारोबार फैला चुकी है और अपनी इस अनूठी कार्य-संस्कृति की वजह से दुनिया भर में फिलहाल काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रही है.