<

18 साल की जेस स्ट्रैंग ने क्यों मचाया स्कूल में कत्लेआम, ‘ट्रांस वुमन’ थ्योरी से गहराया रहस्य, क्या पुलिस कर पाएगी पर्दाफाश?

कनाडा के टम्बलर रिज स्कूल (Tumbler Ridge School) में हुई दुखद गोलीबारी की घटना (Firing Incident) और उसमें हमलावर की पहचान को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, सोशल मीडिया (Social Media) पर 'ट्रांस वुमन' (Trans Woman) शब्द तेजी से ट्रेंड (Trending) कर रहा है.

Who was Jesse Strang?: 10 फरवरी 2026 को ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में 18 साल की जेस स्ट्रैंग (Jess Strang) ने 10 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर आत्महत्या कर ली. तो वहीं, इस घटना के बाद हमलावर की लैंगिक पहचान (Gender Identity) को लेकर दुनियाभर में चर्चा शुरू हो गई है.  ‘ट्रांस वुमन’ वह व्यक्ति होता है जिसे जन्म के समय पुरुष (Male) घोषित किया गया था, लेकिन उसकी अपनी पहचान एक महिला (Female) की है. 

आखिर क्या होता ट्रांस वुमन ?

दरअसल, एक ट्रांस वुमन वह व्यक्ति है जिसकी ‘जेंडर आइडेंटिटी’ महिला की है, भले ही जन्म के समय जैविक रूप से उसे लड़का माना जाता हो. तो वहीं,  यह शब्द इस घटना के संदर्भ में इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही चर्चाओं में हमलावर की पहचान को लेकर इस जेंडर पहचान का उल्लेख किया जा रहा है. 

क्या है शूटिंग की पूरी वारदात?

हमलावर जेस स्ट्रैंग ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. तो वहीं, अब इस मामले में पुलिस के शुरुआती अलर्ट में हमलावर को ‘ड्रेस पहनी हुई और भूरे बालों वाली एक महिला’ बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद जेस ने स्कूल के अंदर ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. 

पहचान को लेकर क्यों हो रहा विवाद?

हालांकि, इस मामले में  आधिकारिक रूप से पुलिस ने अभी तक जेस स्ट्रैंग की लैंगिक पहचान या उसके ट्रांजिशन (Transition) के बारे में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कनाडाई मीडिया के मुताबिक, उसके परिवार और सोशल मीडिया प्रोफाइल के हवाले से ‘ट्रांस’ पहचान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस वर्तमान में इस बात की गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या उसकी मानसिक स्थिति या पहचान से जुड़ी कोई समस्या इस दिल दहला देने वाले हमले की असली वजह थी. 

Darshna Deep

Recent Posts

RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, जानें यहां कब होगा जारी

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का…

Last Updated: March 26, 2026 08:16:55 IST

नीरव मोदी को लगा तगड़ा झटका, लंदन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका; भारत लाने का रास्ता हुआ साफ

Nirav Modi Petition: भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को तगड़ा झटका लगा है.…

Last Updated: March 26, 2026 08:16:07 IST

Ram Navami Best Wishes: अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं, दिल छू लेने वाले संदेश, भक्ति से भरी शायरी

Ram Navami Shayari Collection: राम नवमी 2026 के खास मौके पर अपनों को भेजें बेहतरीन…

Last Updated: March 26, 2026 07:54:13 IST

Yograj Singh: अगर अर्जुन को महान बल्लेबाज नहीं बना पाए तो सिर कटा दूंगा, अश्विन को योगराज का दू टूक जवाब!

Yograj Singh: योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर रविचंद्रन अश्विन के बयान पर कड़ी…

Last Updated: March 26, 2026 07:46:56 IST

क्या गैस की रोटी खाने से मर्दों में आ रही है कमजोरी? देवकीनंदन ठाकुर के दावे से सब दंग

Devkinandan Thakur on LPG: देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि यह सच है कि चूल्हे…

Last Updated: March 26, 2026 07:48:21 IST

Aaj Kaun si Mata ka Din: दुर्गा अष्टमी पर होगी महागौरी की पूजा, जानें पूजन विधि, मुहूर्त, मंत्र और कथा

Chaitra Navratri 2026 Day 8: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की अष्टमी तिथि का…

Last Updated: March 26, 2026 07:39:14 IST