Student Death Case: सिएटल में अमेरिकी पुलिस अधिकारी की कार से टक्कर होने की वजह से जान गंवाने वाली भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. दरअसल, मृतिका के परिवार को 31 मिलियन डॉलर यानी लगभग 260 करोड़ का मुआवजा दिया जा रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की मेधावी छात्रा जाह्नवी की मौत जनवरी 2023 में हुई थी, जिसके बाद पुलिस अधिकारी की असंवेदनशील टिप्पणियों ने दुनियाभर में आक्रोश पैदा करने का काम किया था.
एक होनहार छात्रा का दुखद अंत
जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की रहने वाली 23 साल की जाह्नवी कंदुला, नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस में इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थीं. लेकिन, कहां पता था कि साल 2023 में वह हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चली जाएगी. एक सड़क पार करते समय उन्हें सिएटल पुलिस के अधिकारी केविन डेव की तेज रफ्तार गश्ती कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी. भीषण टक्कर में जाह्नवी की मौके पर ही मौत हो गई थी.
विवाद और मुआवजे का आधार
यह मामला तब और ज्यादा गंभीर हो गया जब दुर्घटना का एक बॉडीकैम फुटेज सामने आया. जहां, फुटेज में साफ तौर से देखा गया कि एक अन्य पुलिस अधिकारी डेनियल ऑडरर को जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाते और यह कहते सुना गया कि ‘उसका मूल्य सीमित था’ और शहर को बस 11 हजार डॉलर का चेक लिखना चाहिए.’ इस तरह के असंवेदनशीलता बयान के बाद भारत सरकार के साथ-साथ वैश्विक समुदाय ने सख्त आपत्ति जताई है.
तो वहीं, दूसरी तरफ एक बेहद ही लंबी कानूनी लड़ाई और नागरिक अधिकारों के उल्लंघन के गंभीर आरोपों के बाद सिएटल शहर प्रशासन और संबंधित पक्षों ने परिवार को $31 Million का भुगतान करने पर सहमति जताई थी. तो वहीं, दूसरी तरफ यह मुआवजा पुलिस की लापरवाही के साथ-साथ उसके बाद हुए अपमानजनक व्यवहार की भरपाई के रूप में पूरी तरह से देखा जा रहा है.
न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
हालांकि, मृतिका जाह्नवी के परिवार ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी राशि उनकी बेटी को वापस नहीं ला सकती है, लेकिन यह समझौता अमेरिकी कानून व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बेहद ही बड़ा संदेश दोता है. इसके साथ ही जाह्नवी एक मेधावी छात्रा थीं जो अपने परिवार का सहारा बनने के लिए अमेरिका गई थीं. इस फैसले ने विदेशी छात्रों की सुरक्षा और पुलिस सुधारों पर एक नई बहस छेड़ दी है. जिसको लेकर लोग जमकर आलोचना भी कर रहे हैं.