Viral Layoff List: जैक डोर्सी (Jack Dorsey) और उनकी कंपनी ब्लॉक (Block Inc.) वर्तमान में अमेरिका में बड़े पैमाने पर हो रही छंटनी और एआई (AI) विवाद को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है. दरअसल, 27 फरवरी 2026 को डोर्सी ने एक चौंकाने वाली घोषणा की, जिसमें उन्होंने अपनी कंपनी के लगभग 4 हजार कर्मचारियों निकालने का एक बेहद ही हैरान करने वाला फैसला लिया है. एआई को बताई मुख्य वजह अन्य कंपनियों के विपरीत, जिन्होंने छंटनी के लिए आर्थिक मंदी को जिम्मेदार ठहराया, डोर्सी ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि 'इंटेलिजेंस टूल्स' (AI) की वजह से अब कम लोगों के साथ बेहतर काम किया जा सकता है. 'कंपनियां कर रही हैं देरी' तो वहीं, डोर्सी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि एआई की वजह से वर्कफोर्स कम करने के फैसले में ब्लॉक 'जल्दी' नहीं है, बल्कि बाकी कंपनियां 'लेट' हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ उनके इस बयान को भविष्य में अन्य कंपनियों द्वारा की जाने वाली एआई-आधारित छंटनी के संकेत के रूप में भी फिलहाल देखा जा रहा है. मुनाफे के बावजूद छंटनी हालांकि, विवाद का एक बड़ा कारण यह भी बताया जा रहा है कि ब्लॉक घाटे में नहीं है. डोर्सी ने खुद स्वीकार किया कि 'बिजनेस मजबूत है और प्रॉफिट बढ़ रहा है', फिर भी एआई स्ट्रक्चर में फिट होने के लिए इतनी बड़ी कटौती की जा रही है. यहां देखें वायरल पोस्ट Layoff Announcements:1. US Government (DOGE): 317,000 employees2. UPS: 78,000 employees3. Amazon: 30,000 employees4. Intel: 25,000 employees5. Citigroup: 20,000 employees6. Nissan: 20,000 employees7. Nestlé: 16,000 employees8. Microsoft: 15,000 employees9. Bosch:… https://t.co/JwE6xMuByP — Milk Road AI (@MilkRoadAI) February 26, 2026 आखिर क्या है छंटनी का नया मॉडल? जैक डोर्सी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि बार-बार छंटनी करने से कर्मचारियों का मनोबल तेजी से गिरता चला जाता है. ऐसे में कर्मचारी अपने अंदर से आत्मविश्वास को पूरी तरह से खत्म कर देते हैं. जिसकी वजह से उन्होंने एक ही बार में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया है. तो वहीं, दूसरी तरफ बाजार ने उनके इस फैसले का स्वागत किया और ब्लॉक के शेयरों में 20 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला. जिससे विशेषज्ञों के बीच यह बहस छिड़ गई है कि क्या अब एआई का इस्तेमाल इंसानी नौकरियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए किया जा रहा है.