Yemen Cargo Ship Incident: यमन के तटीय क्षेत्र में एक हृदय विदारक समुद्री दुर्घटना सामने आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और पशु कल्याण संगठनों को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, एक विशाल मालवाहक जहाज, जो खाड़ी देशों (Gulf Countries) को पशुओं की आपूर्ति करने के मिशन पर था, जहां, यमन के पास गहरे समुद्र में अनियंत्रित होकर पलट गया. लेकिन, शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस जहाज पर लगभग दस लाख से अधिक भेड़ें लदी हुई थीं. इसके साथ ही यह हादसा उस समय हुआ जब जहाज अपनी मंजिल की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन अचानक आए तकनीकी व्यवधान या असंतुलन के की वजह से चालक दल इसे संभाल नहीं सका.
तो वहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद समुद्र में चारों तरफ बेजुबान जानवरों के शव तैरते हुए पाए गए. हालांकि, चालक दल के सदस्यों को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मौजूद भेड़ों को बचा पाना लगभग असंभव हो चुका था. तो वहीं, इस घटना ने एक बार फिर से समुद्री रास्तों से होने वाले लाइव स्टॉक (जीवित पशु) व्यापार के सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिसपर विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए कहा कि समुद्र की लहरों का दबाव और जहाज पर लदे पशुओं का भार इस बड़े हादसे की मुख्य वजह हो सकता है.
क्षमता से अधिक बोझ और पर्यावरणीय संकट
स्थानीय मीडिया और समुद्री विशेषज्ञों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच इस तरफ इशारा कर रही है कि जहाज अपनी निर्धारित क्षमता से कहीं ज्यादा वजन ढो रहा था. खाड़ी देशों में मांस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ज्यादातर इन जहाजों में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है, जिससे उनके डूबने का जोखिम पहले के मुताबिक अधिक बढ़ जाता है. तो वहीं, इस हादसे के बाद यमन के तटीय पारिस्थितिकी तंत्र पर भी गहरा संकट मंडरा रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में जैविक अवशेष समुद्र के पानी को पूरी तरह से प्रदूषित कर सकते हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो
Yemen के तट पर एक समुद्री जहाज़ पलट गया. जहाज में लगभग दस लाख से अधिक भेड़ें लदी हुई थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जहाज़ अरब खाड़ी देशों की ओर जा रहा था.
देखिए वीडियो… pic.twitter.com/sZhGB3SvHw
— News Pinch (@TheNewspinch) February 20, 2026
अंतरराष्ट्रीय बचाव एजेंसियां कर रहे स्थिति की निगरानी
यमन के अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय बचाव एजेंसियां स्थिति की निगरानी करने में जुटे हुए हैं. यह हादसा न केवल एक बड़ा आर्थिक नुकसान है, बल्कि उन हजारों बेजुबान जानवरों के प्रति क्रूरता का भी एक उदाहरण पेश करता है जिन्हें असुरक्षित परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था.
लेकिन, खाड़ी देशों की तरफ जाने वाले इस ‘मौत के जहाज’ ने वैश्विक स्तर पर पशु निर्यात कानूनों को और सख्त बनाने की मांग तेज कर दी है. आने वाले दिनों में ब्लैक बॉक्स और जहाज के मलबे की जांच से दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है जताई जा रही है.