<
Categories: विदेश

Iran Protest: ‘मुल्लाओं को देश छोड़ना होगा’ और खामेनई मुर्दाबाद के नारों से गूंजी ईरान की सड़कें, लोगों में फूटा आक्रोश?

Iran Protest: ईरान के कई शहरों और कस्बों की सड़कों पर पिछले दो दिनों से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. जनता सड़कों पर उतर आई और बवाल जारी है. ई

Iran Protest: ईरान के कई शहरों और कस्बों की सड़कों पर पिछले दो दिनों से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. जनता सड़कों पर उतर आई और बवाल जारी है. ईरानी रियाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42,000 से ज़्यादा गिर गया है और महंगाई 42% से ज़्यादा बढ़ गई. इस वजह से वहां की जनता में आक्रोश बना हुआ है. इससे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का मौलवी शासन पिछले तीन सालों में सबसे बड़े विरोध का सामना कर रहा है. 

तानाशाही भरे नारे

“ईरान से कई वीडियो आ रहे हैं, जिनमें लोग सड़कों पर एक साथ नारे लगाते दिख रहे हैं. ‘मुल्लाओं को ईरान छोड़ देना चाहिए’ और ‘तानाशाही मुर्दाबाद…’ यह उन लोगों की आवाज़ है जो इस्लामिक रिपब्लिक नहीं चाहते. “ईरानी-अमेरिकी पत्रकार और लेखिका मसीह अलीनेजाद ने X पर यह पोस्ट किया और बताया कि किस तरह जनता में गुस्सा है.

मौलवी शासन बना चुनौती

92 मिलियन से ज़्यादा लोगों के देश में वित्तीय संकट और कानून-व्यवस्था का टूटना अब ईरान के मौलवी शासन के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है. बता दें कि ईरान पहले से ही इज़राइली और अमेरिकी हमलों से अपने परमाणु ठिकानों पर हुए नुकसान और डोनाल्ड ट्रंप की “अधिकतम दबाव” नीति के प्रभाव से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है. अमेरिका ने कट्टर शिया मौलवियों के तहत परमाणु ईरान को एक अस्वीकार्य जोखिम बताया था. इसलिए सवाल यह है कि क्या मौजूदा अशांति सिर्फ़ घरेलू प्रतिक्रिया है या वह राजनीतिक फायदा है, जिसकी वाशिंगटन को लंबे समय से तलाश थी.

ईरानी सरकारी मीडिया IRNA ने बताया कि ये विरोध प्रदर्शन रियाल की कीमत में भारी गिरावट से नाराज़ मोबाइल फोन विक्रेताओं द्वारा किए जा रहे थे. रविवार से ईरान में तीन सालों में सबसे बड़े सड़क विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जब 2022-2023 में महसा अमिनी की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतर आए थे. हालात उस वक्त गंभीर हो गए जब फासा शहर में प्रदर्शनकारियों ने एक स्थानीय सरकारी बिल्डिंग में घुसने का प्रयास किया. 

चार दिन से जारी है विरोध

बता दें कि जनता का उग्र रूप ईरान में देखने को मिल रहा है. सुरक्षा बल भी फेल होता नजर आ रहा है. कथित तौर पर उस महिला को हिरासत में लिया गया, जो इसकी अगुआई कर रही है. ईरान की सरकार विद्रोहियों से बात करने और परेशानी का हल निकालने को लेकर ऑफर दे रही है लेकिन प्रदर्शनकारियों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. तेहरान में भी छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. सरकार ने शांतिपूर्ण विरोध को जायज ठहराया. साथ ही यह भी हिदायत दी कि हिंसा या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसी बीच भीड़ ने शाह की वापसी के नारे भी लगाए, जिससे यह प्रश्न भी उठता है कि क्या सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की सत्ता को कोई खतरा है या फिर यह सिर्फ अस्थायी अशांति है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

shakti Bill: 3 साल की सजा और… महिलाओं के खिलाफ पर जीरो टॉलेरेंस, शक्ति कानून बिल पास, जानें 10 अहम बिंदु

Shakti Bill Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम माने जा रहे…

Last Updated: March 25, 2026 17:58:44 IST

Ram Navami Holidays 2026: यूपी में राम नवमी का अवकाश, स्कूल और बैंक से लेकर क्या-क्या रहेगा बंद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी की छुट्टी को लेकर ऐलान कर दिया…

Last Updated: March 25, 2026 17:56:41 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं फॉर्च्यूनर? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो क्या इस कार से चल सकते हैं. इसका…

Last Updated: March 25, 2026 17:50:36 IST

कैमरा में दमदार हैं OnePlus Nord 6 vs iPhone 16 Plus, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन आगे

हालांकि, OnePlus Nord 6  को अभी भारत में लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन, अप्रैल…

Last Updated: March 25, 2026 17:43:42 IST

पापड़ में छिपा ‘झापड़’ ढूंढना नहीं है आसान, 15 सेकेंड में सिर्फ तेज नजर वाले ही जीतेंगे ये चैलेंज

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो हमारी आंखों और दिमाग दोनों को…

Last Updated: March 25, 2026 17:43:52 IST

जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश का लव लॉक, ‘मेरी हर सांस-हर आंसू में…लव यू बेबी जैकी’, तिहाड़ से भेजा खत

Jacqueline Fernandez: तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को भावुक…

Last Updated: March 25, 2026 17:35:02 IST