Iran musician viral video: ईरान से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक संगीतकार अपने टूट चुके म्यूजिक स्कूल के बीच बैठकर वाद्य यंत्र बजाता नजर आता है. चारों तरफ मलबा, टूटी दीवारें और बिखरा सामान दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह पूरी शांति के साथ संगीत में खोया हुआ है.
इस कलाकार का नाम Hamidreza Afarideh है. उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि इस जगह पर आखिरी आवाज बम या मिसाइल की नहीं, बल्कि संगीत की हो. वीडियो में दिखता है कि स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त है-छत टूटी हुई है, दीवारें गिर चुकी हैं और हर तरफ मलबा फैला है. फिर भी वह वहीं बैठकर कमांचे बजा रहे हैं, जो इस दृश्य को और भी भावुक बना देता है.
लोगों ने बताया इंसानियत की मिसाल
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पत्रकार Alireza Akbari ने शेयर किया था. शेयर होने के बाद इसे लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर कई प्रतिक्रियाएं आई हैं.लोगों ने इस वीडियो को उम्मीद और इंसानियत की मिसाल बताया है. कई यूजर्स ने कहा कि बर्बादी के बीच भी संगीत उम्मीद जिंदा रखता है.कुछ दिन पहले एक और वीडियो भी सामने आया था, जिसमें ईरानी संगीतकार Ali Ghamsari ने तेहरान के पास ‘वतन’ नाम का संगीत बजाया. इस प्रदर्शन को भी लोगों ने मुश्किल समय में हिम्मत और शांति का संदेश देने वाला बताया.
यहां देखें वीडियो
Hamidreza Afrideh, a composer and kamancheh player, sits on the ruins of his music school and says:
“I wanted the last sound that remains here to be music, not bombs and missiles.” pic.twitter.com/8kK0352dqB
— Alireza Akbari (@itsalireza_akb) April 7, 2026